Janamasthami: जन्माष्ट्रमी की धूम, दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने की ISKCON मंदिर में आरती

नई दिल्ली। आज दुनियाभर में कृष्ण जन्माष्टमी (krishna Janmashtami 2020) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 अगस्त को ही लग गई थी। लेकिन सूर्योदय की तिथि मानने के कारण 12 अगस्त को ये त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए काफी विशेष होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं। इस खास मौके पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी ISKCON मंदिर में आरती की है।

Recommended Video

    Janmashtami 2020 :देशभर केIskcon Temple में भक्त कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन | वनइंडिया हिंदी
    दुनियाभर में पाए जाते हैं भक्त

    दुनियाभर में पाए जाते हैं भक्त

    भगवान श्री कृष्ण के भक्त दुनियाभर में पाए जाते हैं, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी भी पूरी दुनिया में ही मनाई जाती है। चलिए वीडियो और तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि कहां किस तरह से कृष्ण जन्माष्टमी का ये पावन पर्व मनाया जाता है।

    मथुरा में आरती की गई

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। ये वीडियो मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर का है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंगला आरती की गई है।

    दिल्ली के बिरला मंदिर का दृश्य

    दिल्ली के बिरला मंदिर का दृश्य

    दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिरला मंदिर) में कृष्ण जन्माष्टमी सिर्फ वैदिक रीति से मनाई जाएगी। मंदिर के पुजारी ने बताया, "इस वर्ष कोविड-19 के चलते बहुत साधारण ढंग से श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। सिर्फ वैदिक रीति से भगवान की पूजा की जाएगी।"

    दिल्ली के इसकॉन मंदिर की तस्वीर

    दिल्ली के इसकॉन मंदिर की तस्वीर

    ये तस्वीरें राजधानी दिल्ली के इसकॉन मंदिर की हैं। जहां भक्त भजन गाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं।

    मथुरा में जन्माष्टमी की धूम

    मथुरा में पुजारी और सेवादार नंद भवन मंदिर में बीती रात कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मनाते हुए। पुजारी का कहना है, हमारे रीति रिवाज के अनुसार, नंदगांव में रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी आठ दिनों तक मनाई जाती है। क्योंकि आम जनता के लिए मंदिर बंद हैं इसलिए इस बार पुजारी और सेवादार ही जन्माष्टमी मना रहे हैं।

    नोएडा के मंदिर का वीडियो

    नोएडा के सेक्टर 33 में स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्त जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हुए। मंदिर के एक अधिकारी ने कहा, मंदिर के दर्शन फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाए जाएंगे। वायरस से बचाव के लिए सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं।

    इस्कॉन मंदिर में हुई पूजा

    इस्कॉन मंदिर में हुई पूजा

    दिल्ली में जन्माष्टमी के मौके पर पूर्व कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भगवान की पूजा की जा रही है।

    वृंदावन में मंगल ​अभिषेक किया गया

    उत्तर प्रदेश के वृंदावन के स्थित श्री राधा रमण मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का मंगल ​अभिषेक किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+