नेपाली पीएम ओली और पीएम मोदी की मुलाकात, काठमांडू तक जाने वाली रेल लाइन पर बनी बात

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने दिल्‍ली से भारत और नेपाल के बीच पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स की सप्‍लाई वाली पाइपलाइन का उद्घाटन भी किया।

नई दिल्‍ली। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने दिल्‍ली से भारत और नेपाल के बीच पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स की सप्‍लाई वाली पाइपलाइन का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा नेपाली पीएम ओली ने पीएम मोदी को नेपाल आने का इनवाइट भी दिया है। नेपाल के पीएम ओली शुक्रवार को भारत आए हैं और रविवार शाम को वह काठमांडू वापस लौट जाएंगे। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की ओर से एक ज्‍वॉइन्‍ट स्‍टेटमेंट भी जारी किया गया। इससे पहले शनिवार को ओली का राष्‍ट्रपति भवन में राजकीय स्‍वागत किया गया था।

kp-oli-india-pm-modi-100jpg

काठमांडू तक जाएगी ट्रेन

पीएम मोदी ने नेपाली पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि नेपाल के विकास के लिए भारत की ओर से किए गए योगदान का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्‍होंने कहा कि नेपाली पीएम ओली को इस बात का भरोसा दिलाया गया है कि यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि नेपाल के साथ मिलकर भारत रेलवे और नदियों के रास्‍तों में सुधार का मकसद रखता है। पीएम ओली के साथ मुलाकात के दौरान उन्‍होंने दोनों देशों को आपस में जोड़ने वाले प्रोजेक्‍ट्स को भी रिव्‍यू किया। पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा की जब बात होती है तो नेपाल और भारत के रिश्‍ते काफी मजबूत हैं और दोनों देश इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि ओपेन बॉर्डर्स का दुरुप्रयोग होने से रोका जाएगा। पीएम मोदी और ओली की मुलाकात के दौरान भारत और काठमांडू तक जाने वाली नई रेलवे लाइन पर भी चर्चा हुई है।

पीएम मोदी को किया ओली ने इनवाइट

वहीं नेपाल के पीएम ओली ने कहा कि नेपाल, भारत के साथ अपने रिश्‍तों को खासी अहमियत देता है। दोनों देशों का एक पुराना इतिहास है और दोनों देशों के पास एक-दूसरे को देने के लिए काफी कुछ है। ओली ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्‍होंने पीएम मोदी को जल्‍द से जल्‍द नेपाल का दौरा करने के लिए इनवाइट किया है। ओली को उम्‍मीद है कि पीएम मोदी जल्‍द ही नेपाल का दौरा करेंगे।ओली के मुताबिक उनके लिए दोस्‍ती सबसे अहम है और वह भारत से पहले दोस्‍ती की उम्‍मीद करते हैं क्‍योंकि बाकी समझौते और बाकी बातें इससे ही जुड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+