Video:सुनसान सड़क पर लड़की के साथ की अश्लील हरकत,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
नई दिल्ली। महिलाओं के साथ सरेआम बदसलूकी और छेड़खानी की वारदात बढ़ने लगी है। हाल के दिनों में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जहां सरेआम पब्लिक प्लेस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। कभी पब्लिक प्लेस पर तो कभी बाजारों में। अब एक और वीडियो सामने आया है, जहां राह चलती लड़की के साथ युवक ने अश्लील हरकत की, लेकिन युवक की ये हरकत एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना केरल के कोझिकोड की है, जहां एक सुनसान सड़क पर दिनदहाड़े एक महिला पर यौन हमला किया गया। घटना 18 अक्टूबर की है। लड़की गली से गुजर रही थी। उसके आगे-आगे एक युवक भी जा रहा था। जैसे ही वो गली के दूसरे कोने पर पहुंची युवक ने उसे जकड़ दिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की शोर मचाने लगी। लड़की के शोर मचाने से युवक भाग खड़ा हुआ। लेकिन उसकी ये वारदात वहां एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब उस आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो गई है। इस वीडियो की मदद से पुलिस ने जमशेर नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पिछले साल भी उसके खिलाफ इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने महिला की भी पहचान कर ली है। महिला की मेडिकल जांच की बात कही जा रही है। देखिए छेड़खानी का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications