#kolkataviolence: विरोधी दलों ने पूछा- सुबह 10 बजे से बैन क्यों नहीं, पीएम की रैली की वजह से बदला समय

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो के दौरान भड़की हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 16 मई की रात को ही चुनाव प्रचार रोकने के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं, कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज लोकतंत्र के इतिहास का ''काला दिन'' है क्योंकि आयोग ने प्रक्रिया का पालन नहीं करते हुए सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को रैलियों की इजाजत दी है।

विरोधी दलों ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

विरोधी दलों ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

केवल कांग्रेस ही नहीं सभी विपक्षी दलों ने आयोग से सवाल किया है और पूछा है कि उसने रात के बजाय सुबह दस बजे से प्रचार पर बैन क्यों नहीं लगाया, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सीपीआई नेता येचुरी ने इस सिलसिले में ट्वीट भी किया है।

आज पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की दो रैली

आपको बता दें कि आज पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की दो रैली है, और चुनाव आयोग ने इन रैलियों के बाद ही रात दस बजे से राज्य में प्रचार बंद करने का फैसला किया है, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में कुल 9 सीटों पर मतदान होने है।

 चुनाव आयोग ने उठाया सख्त कदम

चुनाव आयोग ने उठाया सख्त कदम

दरअसल पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की भी छुट्टी कर दी है, चुनाव आयोग की कार्रवाई से ममता बनर्जी भड़कीं हुई हैं।

'भाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया'

इस बारे में ममता बनर्जी ने कल रात प्रेस वार्ता भी की थी और भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। ये फैसला चुनाव आयोग का नहीं बल्कि मोदी ने लिया है। अमित शाह के इशारे पर ये फैसला लिया गया है।

'बंगाल को यूपी, बिहार या त्रिपुरा न समझें भाजपा'

ममता ने पीएम मोदी और भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा था कि बंगाल को यूपी, बिहार या त्रिपुरा न समझें। उन्होंने कहा कि मोदी ने मूर्ति तोड़े जाने की निंदा भी नहीं की। उन्होंने कहा कि गेरुआ पहन कर बंगाल में गुंडे आ रहे हैं। अमित शाह और मोदी दोनों मुझसे डरे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि मोदी को हटाओ, मोदी को देश से निकाल दो, उन्हें एक भी वोट मत देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+