कोलकाता में बनाई 13 KM लंबी मानव श्रृंखला, तो वामपंथी पुलिस से भिड़े, लेडी डॉक्टर का हत्या का दिन भर विरोध
कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग तेज होती जा रही है।
इस बीच ममता सरकार भी किरकिरी हो रही है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को सुविधाएं उपलब्ध ना कराने का आरोप लगाया। ॉ
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेडिकल और पैरा मेडिकल कर्मियों ने 13 किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाकर विरोध जताया और मामले में दोषियों को सजा दिलाने और मेडिकल संस्थानों में महिला स्टाफ और चिकित्सों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

प्रदर्शन में डॉक्टर्स औ पैरामेडिकल स्टाफ ने बड़ी संख्या में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान एक लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें उल्टाडांगा और पाटुली के बीच ईस्टर्न मेट्रोपोलिटन बाईपास के डिवाइडर पर खड़े हुए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराया जिस पर लिखा था "कब तक हमें न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा", "बलात्कारियों को फांसी दो," और "हमारी बहन के लिए न्याय" जैसे संदेशों वाले तख्तियां थाम रखी थीं। प्रदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों के लोग, जिनमें कार्यालय जाने वाले, यात्री और स्थानीय निवासी शामिल हुए।
इस बीच, वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या के मामले के कथित गलत तरीके से संचालन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए एक रैली निकाली।
अस्पताल के पास श्यामबाजार में भी प्रदर्शन हुए। विरोध में शामिल वाम मोर्चा के छात्रों ने छात्र ने स्थल पर बैरिकेट्स तोड़ने के प्रयास किए इस दौरान पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। रैली का नेतृत्व वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमन बोस, वरिष्ठ सीपीआईएम नेता सुजन चक्रवर्ती और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया। उन्होंने राजाबाजार ट्राम डिपो से श्यामबाजार तक तीन किलोमीटर की दूरी तक विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध शामिल युवा कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरजी कार घटना की जांच पटरी से उतारने और दोषियों को बचाने के लिए सत्तारूढ़ दल और प्रशासन द्वारा किए गए साहसिक प्रयास का पर्दाफाश हो चुका है। महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री की विफलता स्पष्ट है। राज्य के लोग मांग करते हैं कि वह पद से इस्तीफा दे दें और दोषियों को दंडित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications