प्रोफेसर के बयान पर बवाल, महिला के वर्जिनिटी की तुलना कोल्ड ड्रिंक की बोतल से की
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के जाधवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। कोलकाता स्थित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कनक सरकार ने महिलाओं के कौमार्य को लेकर यह विवादित बयान दिया है। कनक सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए महिलाओं को कौमार्य की तुलना पेप्सी के ढक्कन और बिस्कुट के पैकेट से की है, जिसके बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है।

वर्जिन लड़की सील बंद बिस्कुट के पैकेट की तरह
कनक सरकार ने महिलाओं के कौमार्य को लेकर पोस्ट किया और लिखा, वर्जिन दुल्हन- आखिर क्यो नही। गौर करने वाले बात है कि उन्होंने इसे युवाओं के लिए मूल्य आधारित सामाजिक काउंसलिंग का नाम दिया है। पोस्ट में सरकार ने लिखा है कि कई लड़के हमेशा बेवकूफ रहते हैं, उन्हें वर्जिन लड़की के तौर पर पत्नी की जानकारी ही नहीं होती है। वर्जिन लड़की किसी सील बंद कोल्ड ड्रिंक की बोतल की तरह या फिर किसी सील्ड पैकेट की तरह होती है।

क्या आप टूटी हुई सील खरीदेंगे
सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रोफेसर ने लोगों से पूछा है कि क्या आप टूटी हुई सील वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदेंगे, या फिर पैकेट खुला बिस्कुट। उन्होंने बिस्कुट के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक के बोतल की तुलना महिलाओं के कौमार्य से करते हुआ कहा है कि जिस तरह से कोल्ड ड्रिंक की खुली हुई बोतल या फिर बिस्कुट का खुला हुआ पैकेट होता है ही महिलाओं का कौमार्य भी होता है। ठीक इसी तरह से आपकी पत्नी के भी मामले में होता है।

वर्जिन लड़की परी की तरह
प्रोफेसर ने कहा कि एक लड़की जन्म के बाद से जैविक रूप से सील बंद होती है, जबतक कि उसे खोला नहीं जाए। एक वर्जिन लड़की का मतलब होता है कि उसके संस्कार और यौन स्वास्थ्य जुड़ा होता है। कई लड़कों के लिए वर्जिन लड़की परी की तरह होती है। यह पहली बार नहीं है जब कनक सरकार ने इस तरह का विवादित पोस्ट किया है। इससे पहले भी 9 नवंबर 2018 को उन्होंने इसी तरह का एक पोस्ट लिखा था जिसमे उन्होंने कहा था कि लड़के और लड़कियों को कौमार्य की जानकारी ही नहीं होती है।

मूल्यों से जोड़ा
9 नवंबर के पोस्ट में कनक सरकार ने लिखा था कि लड़के और लड़कियां कौमार्य और ब्रह्मचर्य से अनजान होते हैं। कई लड़के और लड़कियां मूल्यों, संस्कारों के बारे में गलत राय बना लेते हैं। कई लड़के और लड़कियां सोचते हैं कि बह्मचर्य और कौमार्य नैतिकता का हिस्सा नहीं है। इसी वजह से लड़कियों के साथ धोखेबाज लड़के शोषण करते हैं। आगे उन्होंने लिखा कि वर्जिनिटी का खोना हमेशा के लिए मूल्यों और संस्कारों का खोना नहीं होता है। वर्जिनिटी ईमानदारी और नैतिकता की ही तरह जरूरी है।

जबतक शादी ना हो वर्जिन रहना चाहिए
एक और पोस्ट में कनक सरकार ने लिखा कि लड़कियों को तब तक वर्जिन रहना चाहिए जबतक कि उनकी शादी नहीं हो जाती है। वर्जिनिटी एक सम्मान है यह सिर्फ एक मौके का खो जाना नहीं है। अगर कोई लड़की शादी तक वर्जिन है तो उसे इसपर गर्व होना चाहिए। जब आप शादी करें या किसी से प्रेम करें तो बताएं कि आप वर्जिन हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि पति आपका सम्मान अधिक करेगा। हर लड़का वर्जिन लड़के की कामना करता है जिससे कि वह शादी कर सके।
इसे भी पढ़ें- अखिलेश-मायावती के महागठबंधन को लेकर भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने दिया बड़ा बयान
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications