कोलकाता डॉक्टर केस: सायन लाहिड़ी को कोर्ट के आदेश के बाद किया गया रिहा
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को सायन लाहिड़ी को हिरासत से रिहा कर दिया। लाहिड़ी 27 अगस्त को पश्चिम बंगाल सचिवालय तक आयोजित की गई मार्च के आयोजकों में से एक हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में ये मार्च आय़ोजित की गई थी।
उनकी रिहाई शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुई। जिसमें कोर्ट ने शनिवार को दोपहर 2 बजे तक उनकी रिहाई का आदेश दिया था। लाहिड़ी की माँ अंजलि ने उनके खिलाफ कार्यवाही रद्द करने और जमानत मांगने के लिए याचिका दायर की थी।

27 अगस्त की शाम को लाहिड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने उन पर एक रैली का नेतृत्व करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। जिसमें जमकर हिंसा हुई थी। जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था और कई सुरक्षा कर्मियों घायल हो गए थे।
रिहाई के बाद बयान
रिहाई के बाद लाहिड़ी ने सभी से अपने आंदोलन का समर्थन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।" उन्होंने संकट के समय में उनके और उनके परिवार के साथ खड़े होने के लिए विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
न्याय के लिए जारी संघर्ष
लाहिड़ी ने जोर देकर कहा कि मृत डॉक्टर के लिए न्याय के लिए उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक वह हासिल नहीं हो जाता। स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का इस महीने की शुरुआत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित रूप से बलात्कार और हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications