कोलकाता कांड: आरोपी संजय रॉय को नहीं है पछतावा, उसके अंदर छिपे जानवर से CBI भी हैरान, कहा - वो सेक्सुअल परवर्ट
Kolkata Case Accused Sanjay Roy: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्रूर बलात्कार और हत्या के आरोपी संजय रॉय को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। केस की जांच कर रहे CBI ने मनोविश्लेषणात्मक प्रोफाइल (साइको एनैलटिक प्रोफाइल) कराई। जिसके रिपोर्ट चौंकाने वाले सामने आए हैं।
CBI सूत्रों ने कहा है कि आरोपी संजय रॉय एक सेक्सुअल परवर्ट (यौन विकृत) है। साइको एनैलटिक के बाद CBI ने कहा है कि ऐसा लगता है कि संजय रॉय के अंदर एक 'जानवर' छिपा है, वो एक पशु प्रवृत्ति वाला शख्स है। हालांकि देखने में वह एक साधारण व्यक्तित्व वाला व्यक्ति लगता है लेकिन ऐसा है नहीं।

ये भी पढे़ं- कोलकाता कांड: CBI अस्पताल के EX-प्रिंसिपल संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों कराना चाहती है? जानें कौन है ये?
CBI ने 13 अगस्त को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी। CBI ने संजय रॉय को साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए भेजा है। इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट में आज CBI अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट पेश कर सकती है।
CBI ने कहा- आरोपी संजय रॉय को नहीं है कोई पछतावा
CBI सूत्रों ने यह भी कहा है कि उसको अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। 33 वर्षीय आरोपी संजय रॉय की आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तक आसान पहुंच थी। उसने अपने मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के दौरान दिल दहला देने वाले अपराध को कबूल किया। परीक्षण करने वाले विशेषज्ञों ने महसूस किया कि संजय रॉय ''पशु जैसी प्रवृत्ति'' वाला सेक्सुअल परवर्ट है।
संजय रॉय पूछताछ के दौरान कोई दुख या पछतावा नहीं दिखाया है। मनोविश्लेषकों की टीम ने जब संजय रॉय से घटना वाले दिन के बारे में पूछा तो उसने बिना किसी डर के सारी वारदात बताई।

ये भी पढ़ें- Kolkata rape-murder case: 'जब वह सो रही थी, तब मैं....', आरोपी संजय ने बताया उस रात का दहलाने वाला सच
31 वर्षीय डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या कहा गया है?
31 वर्षीय डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत मुख्य रूप से गला घोंटने के कारण हुई थी। इसमें कहा गया है कि डॉक्टर के गालों, होठों, नाक, गर्दन, हाथों और घुटनों पर खरोंच के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट में जबरदस्ती करने के भी सबूत मिले हैं।
पीड़िता के परिवार और विशेषज्ञों के एक वर्ग ने मीडिया को बताया है कि उन्हें कई लोगों की संलिप्तता का संदेह है, हालांकि जांचकर्ताओं ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जूनियर डॉक्टर का रेप हुआ था या गैंगरेप इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें- कोलकाता कांड से केरल के प्राइवेट अस्पताल ने ली सीख, कोच्चि में महिला स्टाफ को देगा यह खास ट्रेनिंग
कोलकाता पुलिस की एक टीम ने 10 अगस्त को संजय रॉय को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक पुलिस जांच के दौरान, उसके संजय रॉय के फोन में पोर्न पाया गया। ऐसी भी खबरें आई हैं कि अपराध से कुछ घंटे पहले 8 अगस्त की रात को वह दो वेश्यालयों में गया था। इस बीच, सवाल पूछे गए हैं कि आरजी कर के अंदर उसकी आसानी से पहुंच कैसे हो गई और वह एक नागरिक स्वयंसेवक होने के बावजूद खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करते हुए कैसे घूम सकता था?
आरोपी संजय रॉय ने चार शादी की थी। उसकी तीन पत्नी उसके मारपीट और गलत बर्ताव की वजह से छोड़कर चली गई थी और चौथी पत्नी की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications