ट्रांसजेडर्स से ये काम कराएगी कोच्चि मेट्रो, पैसा भी मिलेगा

केरल की कोच्चि मेट्रो में 23 ट्रांसजेंडर कर्मचारी नियुक्त करने जा रही है। इन सभी ट्रांसजेडर कर्मचारियों को उनकी योग्यता के मुताबिक टिकट खिड़की पर या फिर हाउसकीपिंग में तैनात किया जाएगा।

नई दिल्ली। देश में ट्रांसजेडर्स को मेनस्ट्रीम से जोड़ने और उनकी तरक्की का रास्ता खोलने के लिए कई तरह की कोशिशें हुई। कई बार सरकार ने कोशिश की तो कई बार स्वयंसेवी संस्थाओं ने ये जिम्मा उठाया। बावजूद इसके हालात जस के तस है। लेकिन पहली बार ट्रांसजेडर्स को सरकारी प्रतिष्ठान में नौकरी मिल रही है।

ट्रांसजेडर्स से ये काम कराएगी कोच्ची मेट्रो, पैसा भी मिलेगा

केरल की कोच्चि मेट्रो में 23 ट्रांसजेंडर कर्मचारी नियुक्त करने जा रही है। इन सभी ट्रांसजेडर कर्मचारियों को उनकी योग्यता के मुताबिक टिकट खिड़की पर या फिर हाउसकीपिंग में तैनात किया जाएगा। इन 23 ट्रांसजेडर्स की नियुक्ति 530 कर्मचारियों की सूची में शामिल है।

शायद ये पहला मौका है जब ट्रांसजेडर्स को किसी सरकारी संस्था में नौकरी पर रखा जा रहा है। इन सभी प्रतिभागियों का चयन लिखित और साक्षात्कार के माध्यम से हुआ है। इन सभी को जरुरी ट्रेनिंग देने के बाद कोच्ची के सभी 11 स्टेशनों पर काम में लगाया जाएगा।

आम तौर पर समाज में ट्रांसजेडर्स के साथ भेदभाव होता है। हालांकि सरकार ने ट्रांसजेंडर्स की समस्या सुनने के लिए एक ट्रांसजेंडर जस्टिस बोर्ड का गठन किया है। इसके साथ ही राज्य में सभी सरकारी इमारतों में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से वॉशरूम की व्यवस्था करनी जरूरी है। कोच्चि मेट्रो लगभग बनकर तैयार है और अगले महीने हो सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करें। मेट्रो में ट्रांसडेंजर कर्मचारियों के शामिल होने से समाज में बदलाव लाने का ये बेहतर प्रयास होगा और इससे और कई कंपनियों में उनके लिए नौकरी के दरवाजे खुलेंगे।{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+