Kochi Drugs case: ईरानी वोट से जब्त की गई 200 KG हेरोइन, भेजी गई थी पाकिस्तान से

केरल में कोच्चि (Kochi Drugs case) के तट पर एक ईरानी जहाज से 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1200 करोड़ रुपये आंकी गई है। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो दिन पहले कोच्चि तट पर नौसेना और तट रक्षक के साथ संयुक्त अभियान में 200 किलोग्राम हाई क्वलिटी वाली हेरोइन जब्त की थी। जहाज पर सवार छह पाकिस्तानी और ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

Kochi Drugs case 200kgs heroin Indian Navy, 6 Iranian crew members arrested kerala

एनसीबी के ऑपरेशन डीडीजी एसके सिंह ने बताया कि, इस ड्रग्स को पाकिस्तान से एक नाव में लगाया गया था। जिसे बीच समुद्र में ईरानी नाव में ट्रांसफर किया था। नौसेना ने गिरफ्तार किए गए क्रू और नाव और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को हमें जांच के लिए सौंप दी गई। उन्होंने बताया कि, इस खेप की आपूर्ति पाकिस्तान स्थित हादी सलीम नेटवर्क द्वारा की गई थी। जो हिंद महासागर में भारत और अन्य देशों को हेरोइन, चरस, मेथामफेटामाइन की आपूर्ति करता है।

डीडीजी एसके सिंह ने बताया कि,गिरफ्तार किए गए ईरानी नागरिकों के पास से 3 स्मार्टफोन जब्त किए गए हैं। जांच प्रारंभिक में अभी तक किसी आतंकी से कोई संबंध नहीं मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ईरान के कोनारक सिटी के रहने वाले हैं। जहाज पर सवार छह पाकिस्तानी और ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। जहाज को मट्टनचेरी ले जाया गया है।

हाल ही में भारतीय प्रवर्तन एजेंसियां ​​अरब सागर में भारतीय तट पर एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफल रही हैं। मई में एनसीबी और डीआरआई की संयुक्त टीम ने लक्षद्वीप तट से 218 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+