मादा चीते की गर्भवती होने की खबर निकली झूठी, कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने बताई सच्चाई

भोपाल, 01 अक्टूबर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जब से नामिबिया से आए 8 चीतों को छोड़ा गया है, तब से देशवासियों को उनके कुबने के बढ़ने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नामीबिया से भारत लाए गए चीतों का परिवार जल्द बढ़ने वाला है। खबरों के मुताबिक चीतों में से एक मादा चीता के गर्भवती होने की खबर मिल रही है। जिसका अब कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने खंडन किया है।

 मादा चीते की गर्भवती होने की खबर

मादा चीते की गर्भवती होने की खबर

आपको याद होगा कि प्रोजेक्ट चीता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन ने मौके पर 17 सितंबर को कूना नेशनल पार्क में आठ चीतों को छोड़ा था। जिसके दो हफ्ते के बाद एक मादा चीते की गर्भवती होने की खबर आग की तरह फैल गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मादा चीता के अंदर सभी लक्षण गर्भवती वाले दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस मादा चीते का नाम आशा बताया गया है। हालांकि यह खबर सिर्फ अफवाह साबित हुई है।

'आशा' में गर्भवती होने की खबर अफवाह

'आशा' में गर्भवती होने की खबर अफवाह

8 चीतों के परिवार में से तीन मादा और 5 नर चीते थे। चीतों की निगरानी करने वाली टीम के अधिकारियों के हवाले से दावा किया जा रहा था कि मादा चीता 'आशा' में गर्भवती के सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हुई है। नेशनल पार्क के अधिकारियों ने कहा कि कोई भी मादा चीता गर्भवती नहीं है और ना ही पीएम मोदी ने किसी चीता का नाम 'आशा' रखा है।

ना नाम रखा आशा और ना गर्भवती

ना नाम रखा आशा और ना गर्भवती

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से मादा चीते की गर्भवती होने की अफवाहें फैलने के बाद नेशनल पार्क मैनेजमेंट से लेकर केंद्र सरकार के विभागों तक हलचल मच गई। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि पीएम मोदी ने किसी भी चीते का नाम नहीं रखा है। वहीं एक मादा चीता के प्रेग्नेंट होने के खबरों पूरी तरह से भ्रामक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+