बस इतने दिनों का था 'पबजी' वाला प्यार! Seema Haider के चेहरे पर लाल निशान, क्या सचिन ने उठाया हाथ? जानें सच
Seema Haider News: पाकिस्तान से भागकर भारत में अपने प्रेमी के साथ घर बसाने वाली सीमा हैदर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। सोशल मीडिया पर सीमा की कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि सचिन मीणा ने सीमा के साथ मारपीट की है।
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की चैट वायरल हो रही है, जिसमें वो यह कहती दिखाई दे रही है कि रोज उसके साथ मारपीट की जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सचिन मीणा सीमा हैदर के साथ मारपीट करता है?

जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के पास आई है, तब से वो किसी ना किसी मामले में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में अब जब इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोगों के अंदर हैरानी है।
सीमा के वकील ने बताई सच्चाई
अब इस मामले की वकील एपी सिंह ने सच्चाई बताई है। वकील एपी सिंह ने सीमा के साथ मारपीट की बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन तस्वीरों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, जो एआई के जरिए बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं।
पाकिस्तान की साजिश
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने साफ कहा कि यह फर्जी वीडियो है, जिसको बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है। इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। जो कि पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर वायरल किया गया है।
खुद सीमा हैदर आई सामने, बताया क्या हुआ?
वहीं इस मामले में खुद सीमा हैदर भी सचिन के साथ सामने आ गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी न्यूज चैनल रमजान के महीने में भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। वो नहीं समझते कि मैं भारत में हूं..उत्तर प्रदेश में हूं, वो नहीं समझते की यहां के महाराज योगी जी के संरक्षण में हूं। उनके संरक्षण में कोई महिला दुखी हो ही नहीं सकती।












Click it and Unblock the Notifications