जानिए, उन सभी राज्यों की पूरी लिस्ट, जहां दिवाली बिना पटाखों के मनानी होगी?
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच वर्ष 2020 में जहां सभी त्योहारों की चमक-दमक फीकी रही, कुछ ऐसा ही नजारा इस बार दिवाली पर भी महसूस किया जाएगा, क्योंकि वैज्ञानिक शोधों में कन्फर्म हो चुका है कि वायु प्रदूषण कोरोना रोगी और वायरस संचरण के लिए घातक हो सकती है। यही वजह है कि इस दिवाली कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पटाखों के उपयोग और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है ताकि पटाखों के प्रदूषण से वायु को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

औंधे मुंह गिरी लक्ष्मी, तो खतरे में आ गईं अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली 8 फिल्में!
Recommended Video
गौरतलब है गत सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 9 नवंबर की आधी रात से 30 नवंबर तक सभी तरह के पटाखों की बिक्री और उसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि पटाखों का जश्न खुशी के लिए होना चाहिए, न कि किसी की मौत या बीमारियों का जश्न मनाने के लिए होना चाहिए। तो आइए जानते हैं उन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सूची, जहां दिवाली पर्व पर पटाखों के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल: दिवाली, काली पूजा, छठ और कार्तिक पूजा पर भी प्रतिबंध
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार में दिवाली, काली पूजा, छठ और कार्तिक पूजा के दौरान पटाखों के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध हैं। यह आदेश कोरोना महामारी के बीच प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश में लागू किया है और आदेश का उल्लंघन करने वाले को छह महीने की जेल सहित उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

दिल्ली: 7 से 30 नवंबर के बीच पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध
राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ केजरीवाल सरकार ने पिछले हफ्ते 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पटाखों की बिक्री और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर कोई दिवाली के दौरान प्रतिबंध का उल्लंघन करता है, तो वायु अधिनियम के तहतउसे दंडित किया जाएगा।

महाराष्ट्र: दीया जलाकर सादगी से दिवाली पर्व मनाने का अनुरोध किया गया
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ उद्धव के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी मोर्चे की सरकार ने 6 नवंबर को जारी दिशानिर्देश में लोगों से दीया जलाकर और घर पर रहकर सादगी से दिवाली पर्व मनाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में लोगों से पटाखे नहीं फोड़ने का आग्रह किया। वहीं, कोरोना के नए मामलों की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय प्रशासन ने दीवाली के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है।

ओडिशा: पटाखों पर प्रतिबंध 10 से 30 नवंबर के बीच लागू होगा
ओडिशा में सत्तारूढ़ नवीन पटनायक सरकार ने कोरोना काल में वायु प्रदूषण के नुकसान को देखते हुए दिवाली पर्व पर प्रदेश में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का मानना है कि पटाखों की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ सकती है, जिससे प्रदेश में कोरोना रोगियों की स्वास्थ्य स्थिति बढ़ सकती है। ओडिशा में पटाखों पर प्रतिबंध 10 से 30 नवंबर के बीच लागू होगा।

कर्नाटक: राज्य में ग्रीन पटाखे की बिक्री और उपयोग की अनुमति होगी
कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीएस येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना काल में वायु प्रदूषण के खतरे को देखते हुए लोगों से दिवाली सरल तरीके से मनाने और केवल ग्रीन पटाखे के उपयोग का आग्रह किया है। यानी कर्नाटक में ग्रीन पटाखे की बिक्री और उपयोग की अनुमति होगी।

राजस्थान: प्रदेश में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबध लगा है
राजस्थान में सतारूढ़ अशोक गहलोत सरकार वायु प्रदूषण के खतरे के चलते प्रदेश में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबध लगाया है। सरकार का कहना है कि पटाखों से निकले जहरीले धुएं से कोराना सक्रमित रोगियों और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, क्योंकि इस चुनौतीपूर्ण महामारी के समय में लोगों के जीवन की रक्षा करना सर्पोपरि है।

चंडीगढ़: पटाखों की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध
केंद्रशासित प्रदेश में चंडीगढ़ में सरकार ने पटाखों की बिक्री और उनके उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी यहां भी लोग दिवाली पर्व पर पटाखे न खरीद सकेंगे और न ही उसका उपयोग कर सकेंगे।

सिक्किम: प्रदेश में अगली सूचना तक पटाखों पर प्रतिबंध लागू रहेगा
सिक्किम में सत्तारूढ़ पीएस गोले सरकार ने वायु प्रदूषण के खतरों को देखते हुए दिवाली पर्व पर पटाखों की बिक्री और उसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। सिक्किम में अगली सूचना तक पटाखों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications