Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

औंधे मुंह गिरी लक्ष्मी, तो खतरे में आ गईं अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली 8 फिल्में!

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार की गिनती एक ऐसे कलाकार के रूप में होती है, जो फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करते हैं, बल्कि फिल्मों के हिट होने के फार्मूले भी जानते है। पूरे वर्ष में एक ओर जहां खान तिकड़ी एक या दो फिल्मों पर अटकी रहती है, तो दूसरी ओर अक्षय कुमार बजट और विषय की परवाह किए बिना एक मनोरंजक फिल्में परोस कर दर्शकों के जेबों से पैसे निकाल लेते हैं, लेकिन हालिया रिलीज लक्ष्मी ने दर्शकों के आंसू निकाल दिए हैं, जिससे अक्षय कुमार की आगामी रिलीज होने वाली फिल्मों के लेकर वितरक से लेकर निर्माता तक हलकान हैं।

akshay

जब 22 फ्लॉफ फिल्में देकर बॉलीवुड से विदाई के कगार पर खड़े थे अक्षय

जब 22 फ्लॉफ फिल्में देकर बॉलीवुड से विदाई के कगार पर खड़े थे अक्षय

गौरतलब है एक समय था जब लगातार 22 फ्लॉफ फिल्में देकर बॉलीवुड से विदाई के कगार पर अक्षय खड़े थे, लेकिन न जानें कहां से उनके हाथ पैसा कमाऊं फिल्में बनाने की बाबा की बूटी लग गई कि वो हिट फिल्मों की गारंटी बन गए। एक वर्ष 5-6 फिल्मों में एक्टिंग से लेकर निर्माण करने वाले अक्षय कुमार की ज्यादातर फिल्में अच्छी कमाई कर जाती है, लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई फिल्म लक्ष्मी जैसे उम्मीद जगाकर सो गई। लक्ष्मी को अधिकांश क्रिटिक्स ने फूहड़ करार दिया है।

लक्ष्मी के बुरे हश्र ने अक्षय की आगामी 8 फिल्मों के निर्माता हुए परेशान

लक्ष्मी के बुरे हश्र ने अक्षय की आगामी 8 फिल्मों के निर्माता हुए परेशान

शायद यही कारण है कि अक्सर अक्षय की फिल्मों को लेकर रूचि लेने वाले फिल्म निर्माता से लेकर फिल्म वितरक अक्षय की रिलीज होने वाली आगामी फिल्मों को लेकर सहज नहीं हैं। यह लक्ष्मी का हश्र ही कहेंगे कि निर्माता और वितरक परेशान हैं। अक्षय कुमार, जिनकी फिल्मों की डूबने की गारंटी बहुत कम होती है, इस साल रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म लक्ष्मी सुपर फ्लाफ हो चुकी है, जिससे अक्षय की रिलीज की तैयार 8 फिल्मों पर ग्रहण लग गया है, जिनमें सुर्यवंशी, बेल बाटम, पृथ्वीराज, अतरंगी रे, रक्षा बंधन, बच्चन पांडे और मुदस्सर अजीज और एकता कपूर की कॉमेडी फिल्म शामिल हैं।

अक्षय कुमार का दर्शकों से कनेक्ट दर्शकों को थियेटर में खींच लाता है

अक्षय कुमार का दर्शकों से कनेक्ट दर्शकों को थियेटर में खींच लाता है

माना जाता है कि अक्षय कुमार का दर्शकों से कनेक्ट और एक्टिंग में उनका हरफनमौला अंदाज दर्शकों को थियेटर में खींच लाता है, लेकिन कई बार दर्शक अक्षय कुमार की फिल्मों से ठगा हुआ भी महसूस करता हुआ थियेटर से कान खुजाते हुए भी घर लौटा है। अक्षय कुमार अभिनीत प्रमुख सुपर फ्लॉफ फिल्मों में निर्देशिका फराह खान के पति शीरीश कंदूर की फिल्म जोकर, जानेमन और फराह खान निर्देशित फिल्म तीस मार खां का नाम लिया जा सकता है, लेकिन अब इसी श्रेणी में अक्षय कुमार की नई फिल्म लक्ष्मी भी शुमार हो गई हैं, जिसे दर्शकों के आंसू निकाल दिए हैं।

लक्ष्मी की ओटीटी प्लेटफॉ़र्म पर ओपनिंग बेहद शानदार रही थी

लक्ष्मी की ओटीटी प्लेटफॉ़र्म पर ओपनिंग बेहद शानदार रही थी

हालांकि फिल्म लक्ष्मी की ओटीटी प्लेटफॉ़र्म पर ओपनिंग बेहद शानदार रही थी और उसने पहले दिन की ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने वाली दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। यह शायद अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर लोगों में मनोरंजन पक्का होने की उम्मीद का असर कह सकते हैं, लेकिन इससे अंजान दर्शकों को निराश होना पड़ा और फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। लक्ष्मी का हश्र ठीक आमिर खान की बहुप्रचारित फिल्म ठग ऑफ हिंदुस्तान की तरह हुआ, जिसकी ओपनिंग लाजवाब थी, लेकिन फिर वह दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया गया।

अक्षय कुमार की एक और सुपर फ्लॉफ फिल्मों से शुमार हो गई लक्ष्मी

अक्षय कुमार की एक और सुपर फ्लॉफ फिल्मों से शुमार हो गई लक्ष्मी

सवाल है आखिर ऐसा क्या कारण था कि लक्ष्मी अक्षय कुमार की सुपर फ्लॉफ फिल्मों से शुमार हो गई। इसका जवाब फिल्म के लचर निर्देशन और कमजोर पटकथा को दिया जा सकता है। साउथ इंडियन फिल्म कंचना की रीमेक लक्ष्मी के निर्देशक राघव लॉरेंस लगता है बहुत जल्दबाजी थे। फिल्म को हॉरर कॉमेडी कहकर प्रचारित किया गया, लेकिन फिल्म के सीन फूहड़ तरीके से फिल्माए गए हैं, जो दर्शकों को डराते कम हंसाते ज्यादा है। अक्षय की फिल्मों की यूएसपी यानी मनोरंजन लक्ष्मी से गायब था, यही वजह थी कि फिल्म रिलीज होते हुए डूब गई।

लक्ष्मी का हश्र देखकर अक्षय कुमार को भी नींद गायब होने वाली है

लक्ष्मी का हश्र देखकर अक्षय कुमार को भी नींद गायब होने वाली है

लक्ष्मी का हश्र देखकर अक्षय कुमार को भी नींद गायब होने वाली है, क्योंकि एक के बाद उनकी कुल जमा 8 फिल्मों रिलीज होने वाली हैं और फिल्म लक्ष्मी को यादकर दर्शक उनकी आगामी फिल्मों पर समय और पैसा दोनों बर्बाद करने से पहले 10 बार जरूर सोचेंगे, जिसका असर यह होगा कि फिल्म को मिलने वाली शुरूआत लाभ नहीं मिल सकेगा। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार आगामी रिलीज होने वाली फिल्म सुर्यवंशी थियेटर में रिलीज होगी और सुर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल, अक्षय की रिलीज होने वाली फिल्मों में बेलबॉटम तैयार है

फिलहाल, अक्षय की रिलीज होने वाली फिल्मों में बेलबॉटम तैयार है

फिलहाल, अक्षय की रिलीज होने वाली फिल्मों में बेलबॉटम तैयार है, जिसकी शूटिंग अक्षय कुमार कुछ समय पहले स्कॉटलैंड में पूरी करके लौटे हैं और इस समय अक्षय पृथ्वीराज की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं, यशराज बैनर की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग अक्षय इस साल के अंत तक खत्म कर देंगे। जनवरी, 2021 में अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे शूटिंग के लिए शेड्युल्ड हैं। वहीं, तनु वेड्स मनु फेम डायरेक्टर आंनद एल राय की फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग लाइन-अप है। इसके अलावा अक्षय ने अभी एकता कपूर और मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म साइन की है, जो 2021 में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+