देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 44 हजार से ज्यादा केस, कुल मामले 87 लाख के पार हुए
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। बढ़ते प्रदूषण के कारण इसका खतरा पहले से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,878 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 87,28,795 हो गई है। 547 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,28,668 हो गई है। वहीं 4,747 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,84,547 रह गए हैं। 49,079 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 81,15,580 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 12 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,31,01,739 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,39,230 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 67 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,309 है, जिसमें 568 सक्रिय मामले, 2,739 डिस्चार्ज हो चुके मामले और दो मौतें शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7,053 नए मामले, 6,462 रिकवरी और 104 मौत दर्ज हुई हैं। यहां कुल मामले 4,67,028 हो गए हैं, जिसमें 4,16,580 रिकवरी और 7,332 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 43,116 हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक दिन पहले बताया कि दिल्ली सरकार ने जीवन सेवा ऐप लॉन्च किया है, इस ऐप का उपयोग होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीज अस्पताल जाने के लिए कर सकते हैं। उन्हें बस इस ऐप से बुक करना होगा और फिर उनके पास एक ई वाहन आएगा (जो मुफ्त में होगा) जो उन्हें अस्पताल पहुंचा देगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 दिन की मौत का औसत 0.99 फीसदी है और अब तक की मौत का औसत 1.57 फीसदी चल रहा है। पहले के पीक से अब 3 गुना टेस्ट किए जा रहे हैं। एक दिन में 64,000 से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। अंडमान और निकोबार में 13 नए कोविड-19 मामले और 15 रिकवरी दर्ज की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल कोरोना मामलों की संख्या 4,507 है, जिसमें 164 सक्रिय मामले, 61 मौत और 4,282 रिकवरी शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 765 नए पॉजिटिव मामले, 199 रिकवरी और 6 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में अब कुल कोरोना मामले बढ़कर 28,183 हो गए हैं, जिनमें 6,165 सक्रिय मामले, 21,585 रिकवरी और 405 मौत शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 4,496 नए मामले, 7,809 रिकवरी और 122 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,36,329 हो गई है, जिसमें 84,627 सक्रिय मामले, 16,05,064 रिकवरी और 45,682 मौत शामिल हैं। यहां रिकवरी दर 92.44 फीसदी है।
कोविड-19 वैक्सीन: भारत पहुंची Sputnik V की पहली खेप, जल्द शुरू होगा ह्यूमन ट्रायल












Click it and Unblock the Notifications