Manjulika Metro Video: सामने आई मेट्रो वाली 'मंजुलिका' की सच्चाई, रील नहीं बल्कि ये थी वजह
सोशल मीडिया एक दिन पहले से मेट्रो के अंदर सफर करने वाली 'मंजुलिका' की वीडियो से भरा हुआ है। ऐसे में अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

Manjulika Metro Viral Video: वैसे तो आजकल मेट्रो से लेकर रेल तक, हवाई जहाज से लेकर सड़क पर चलने वाली बाइक तक रील्स बनाने वालों का अड्डा बन चुका है। हाल ही में एक दिन पहले ग्रेटर नोएडा मेट्रो के अंदर फिल्म 'भूल भुलैया' की किरदार 'मंजुलिका' के गेटअप में एक लड़की कोच में चढ़ी और फिर अजीब-अजीब डरावनी हरकत करके यात्रियों को डराने लगीं। लड़कियों को देखकर कुछ लोग तो सीट छोड़कर भाग गए। अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई है, जिसको जानकर आप भी कहेंगे कि अरे यार..ये था क्या?

नोएडा सेक्टर 148 के मेट्रो स्टेशन की वीडियो
दिल्ली मेट्रो से लेकर नोएडा मेट्रो तक आजकल वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स सफर कम और रील्स ज्यादा बनाने के लिए चढ़ते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जब नोएडा सेक्टर 148 के मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की 'मंजुलिका' का वेश धारण कर मेट्रो में चढ़ी और फिर लोगों को डराने लगी। एक बारगी मेट्रो में अफरा-तफरी का माहौल बना गया, जिसके वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर तैरते रहे।

'मंजुलिका' के अलावा ये लोग भी मेट्रो में आए
इतना ही नहीं सोशल मीडिया नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के अंदर 'मंजुलिका' के अलावा पॉपुलर नेटफ्लिक्स सीरीज 'मनी हाइस्ट' और कोरियन ड्रामा 'स्क्विड गेम'के कैरेक्टर वाले दो युवकों से भरा पड़ा था। हालांकि इन वीडियोज को लेकर कई लोगों का मानना था कि सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए ऐसा किया गया है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई पूरी तरह से अलग है।

अब हुआ खुलासा, जानिए क्या है असल कहानी
अब खुलासा हुआ है कि यह सब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ब्रांड BoAT के लिए एक मार्केटिंग स्ट्रेटजी का एक हिस्सा थी। मेट्रो में दिखने वाले एक्टर्स ने BoAt और Netflix के सहयोग से एक प्रमोशन वीडियो में मेट्रो के अंदर शूट किया था। अपने एक ट्वीट में NMRC ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा वीडियो एक मार्केटिंग विज्ञापन शूटिंग का हिस्सा है, जो 22.12.2022 को NMRC नीति के तहत फिल्माया गया था। एनएमआरसी ने फिल्म शूटिंग नीति को मंजूरी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications