Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैसे अभिजीत बनर्जी के नोबेल पुरस्कार ने मछली और ढोकला खाने वालों के बीच लड़ाई शुरू की

नई दिल्ली। जब इस बात की घोषणा की गई कि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दो अन्य लोगों के साथ भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार मिला है, तो पूरे देश में खुशी की लहर छा गई। ये देश के लिए गर्व का पल था। खासतौर पर बंगाली लोगों के लिए। वह ऐसे ट्वीट करने लगे जो अभिजीत को बंगाल से जुड़ा बता रहे थे।

fish dhokla

बंगाल के लोग ये बताने से पीछे नहीं हट रहे थे कि इससे पहले भी पांच लोगों को नोबेल मिला था और वो भी कोलकाता से जुड़े थे। जल्द ही, फेसबुक और ट्विटर फीड पोस्टों से भर गए, जिन्होंने "बंगालियों की बौद्धिक श्रेष्ठता" की प्रशंसा की। बाकी सब चीजों की तरह, यह जल्द ही 'हम तुमसे बेहतर हैं' की प्रतियोगिता में बदल गया और भोजन तक आ पहुंचा।

मंगलवार को, अर्पणा नाम की एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने "ढोकला खाने वालों" या गुजरातियों के लिए एक पोस्ट की। उनके ट्वीट में दावा किया गया कि बंगाली गुजरातियों से बेहतर हैं। किस आधार पर? हम नहीं जानते।

माना जाता है कि बंगाली मछली खाने वाले होते हैं और गुजराती ढोकला खाने वाले होते हैं। बिना किसी तथ्य के ऐसी बातें बस मान ली जाती हैं। बिना किसी देरी के ट्विटर के इस युद्ध में गुजराती भी उतर आए। अपर्णा के ट्वीट का कई लोगों ने मजाक भी उड़ाया और कहा कि वह क्षेत्रीय आधार पर भेदभाव कर रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कोई भी ट्वीट केवल ट्वीट ही नहीं रहता और जल्द ही ट्रेंड में बदल जाता है। जैसे मंगलवार को ढोलका और मछली शब्द ट्रैंड कर रहे थे।

बंगाली और गुजराती दोनों अपने-अपने खाने की वकालत कर रहे थे। जबकि कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस ड्रामे का लुत्फ उठा रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+