बर्फ से ढंके नाले में जा गिरे थे सेना के कमांडोज, फिर भी कैसे 5 आतंकियों को किया ढेर, जानिए कुपवाड़ा एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी
श्रीनगर। एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगा हुआ है। पिछले दिनों नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन में हुए एनकाउंटर में पांच आतंकियों को ढेर किया गया है। कुपवाड़ा में जो एनकाउंटर हुआ वह पूरे पांच दिन तक चला और सेना के पांच पैराट्रूपर् बहादुरी के साथ अपने मिशन को पूरा करते हुए शहीद हो गए। इस मिशन को पूरा करना उनके लिए आसान नहीं था और आठ फीट तक जमी बर्फ भी पैराट्रूपपर्स के इरादों को कमजोर नहीं कर पाई।
Recommended Video

एक अप्रैल को आतंकियों ने की घुसपैठ
कुपवाड़ा में एक अप्रैल को सेना को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दूसरी तरफ से घुसपैठ का पता चला था। खराब मौसम, बर्फ की मोटी चादर और उस पर खराब विजबिलिटी एक बड़ी समस्या थी। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में अप्रैल माह की शुरुआत में एनकाउंटर उस समय शुरू हुआ जब भारी हथियारों से लैस आतंकी पीओके से सीमा पार करने की कोशिशें कर रहे थे। इसी दिन एलओसी पर जमा बर्फ में आतंकियों के पैर के निशान नजर आए थे। सेना सूत्रों के मुताबिक भारी बर्फबारी की वजह से यह इलाका पूरी तरह से कट चुका था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए थे।

हमले को तैयार था आतंकियों का समूह
सर्च टीमें आतंकियों की तलाश में गईं और करीब 13 राउंड फायरिंग हुई। इसी समय सेना को महसूस हुआ कि आतंकी हमले का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद अतिरिक्त जवानों को तुरंत तैनात कर दिया गया। अगले दिन यानी दो अप्रैल को सर्च पूरी हुई और शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर आतंकियों से कॉन्टैक्ट हुआ मगर वे भागने में कामयाब रहे। इसी तरह तीन और चार अप्रैल को आतंकियों ने फिर घुसपैठ की कोशिश की। बिल्कुल चूहे-बिल्ली की खेल की तरह आतंकी लगातार जवानों को चकमा देते रहे। इसके बाद सेना ने ड्रोन का प्रयोग करके घुसपैठियों की लोकेशन का पता लगाया। पांच अप्रैल को तड़के स्पेशल फोर्सेज के जवानों को एयरड्रॉप किया गया और छिपे हुए आतंकियों को ढेर करने के लिए ऑपरेशन लॉन्च हुआ।

पहाड़ी की जगह नाले में जा गिरे थे जवान
यूएवी से मिले विजुअल्स के आधार पर स्पेशल फोर्सेज करीब स्थित बटालियन हेडक्वार्टर की तरफ बढ़ती रहीं। उन्हें हवाई रास्ते से पहुंचाया गया क्योंकि बर्फबारी की वजह से रास्ता बंद है। स्पेशल फोर्सेज के जवानों को बर्फ से ढंकी पहाड़ी पर ड्रॉप करना था मगर यहां पर बर्फ के नीचे एक नाला था। जवान नाले में थे और यहां पर उनका आतंकियों से आमना-सामना हुआ। जवानों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ और यह काफी देर तक चला। चूक के बाद भी पांचों आतंकी ढेर हो गए थे। लेकिन इस दौरान पांचों जवानों बुरी तरह घायल हो गए थे और कुछ मिनटों के अंदर ही वे शहीद हो गए। जवानों और आतंकियों के शव एक दूसरे से बस दो तीन मीटर की दूरी पर ही पड़े थे।

रेजीमेंट के युद्धघोष को रखा कायम
इस एनकाउंटर में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सूबेदार संजीव कुमार, उत्तराखंड के हवलदार देवेंद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश के सिपाही बालकृष्ण, उत्तराखंड के सिपाही अमित कुमार और राजस्थान के रहने वाले सिपाही छत्रपाल सिंह शहीद हो गए थे। सूबेदार संजीव कुमार को श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जाया जा रहा था मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस एनकाउंटर में 4-पैरा रेजीमेंट के जवान शामिल थे। इस रेजीमेंट का युद्धघोष है 'बलिदान परम धर्म,' और जवानों ने इसे अंत तक कायम रखा।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications