Air Polluction: सिर्फ आपकी सांसों पर ही नहीं जेब पर भी भारी पड़ रहा है एयर पॉल्यूशन
Air Polluction: सिर्फ आपकी सांसों पर ही नहीं जेब पर भी भारी पड़ रहा है एयर पॉल्यूशन
नई दिल्ली, 21 नवंबर। दिल्ली और आसपास के इलाके की आवोहवा खराब हो गई है। हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन बदतर हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में लोगों की उम्र औसतन 9 साल कम होती जा रही है। हाल साल दिल्ली में होने वाली मौतों में से 5 फीसदी मौत सांस की बीमारी के कारण होती है। वायु प्रदूषण सिर्फ आपकी जान और आपकी सांसों पर ही खतरा बन कर नहीं मंडरा रहा बल्कि ये आपकी जेब पर भी भारी पड़ रहा है।

आपकी जेब खाली कर रहा प्रदूषण
अगर लेंसेंट में छपी रिपोर्ट को गौर से देखें तो दिसंबर 2020 में छपी इसकी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में भारत में हुई मौतों में से 18 फीसदी मौ वायु प्रदूषण की वजह से हुई। प्रदूषण के कारण सिर्फ भारत में 17 लाख लोगों की मौत जहरीली हवा से हुई तो लाखों लोग बीमारी की चपेट में आ गए। इन लोगों की मौत और बीमारी के कारण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ। इसका असर देश के उत्पादन सेक्टर पर हुआ और जीडीपी पर भी इसका असर हुआ। इसके कारण करीब 2.6 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।
कामकाज प्रभावित
वायु प्रदूषण के कारण हार साल की तरह इस साल फिर से कारखाने, निर्माण कार्य आदि पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली में स्कूलों को बंद किया गया है। ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम लगाई गई है। इन सब के कारण कामकाज और कमाई प्रभावित होती है। दिल्ली, एनसीआर के 300 किमी के दायरे में आने वाले सभी थर्मल पावर प्लांट्स को बंद कर दिया गया है। इन सबका असर इकोनॉमी पर पड़ता है। इतना ही नहीं सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर ट्रक दिल्ली में ट्रेकों की आवाजाही रोक दी गई है। अगर स्थिति इसी तरह से रही तो सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है, जिसके असर छोटे-छोटे कारोबारियों और दुकानदारों पर भी पड़ेगा और आमदनी घटेगी। यानी ये जहरीली हवा न केवल जान के लिए बल्कि जेब पर भी डाका डाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications