Youtube पर छा गई हरियाणा की छोरी आकांक्षा, जानिए क्या है VIDEO में जो डेढ़ करोड़ बार देखा गया
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर की एक स्टूडेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कारण है उसके द्वारा बनाया गया एक वीडियो। उसके इस वीडियो को यूट्यूब पर अबतक 1.17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। छात्रा का नाम आकांक्षा बोहता है और वो मुकंदलाल नेशनल कॉलेज की स्टूडेंट है। आकांक्षा ने बहन-भाई की स्कूल लाइफ पर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में हास्य और व्यंग्य के माध्यम से आकांक्षा ने पढ़ाई के दौरान भाई-बहन के प्यार और लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों को खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है।

जानिए आकांक्षा ने क्यों बनाया VIDEO
आकांक्षा बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। उसके पिता सतीश चौधरी प्रोफेसर हैं। आकांक्षा ने बताया कि चूंकि वो ग्रामीण इलाके से संबंध रखती हैं इसलिए ऐसी कई घटनाएं जीवन में एवं समक्ष परिस्थितियों की लड़कियों के सामने आती गई जिनको उसने अपने आंतरिक मन से ही नाटक के जरिए दिखाने का निर्णय लिया।

अमित भड़ना ने की मदद, दोस्तों ने बढ़ाया हौसला
आकांक्षा की इस सोच का पहले तो उसके परिवार ने ही समर्थन नहीं किया लेकिन फिर बाद में उसकी मां मान गईं। इस दौरान आकांक्षा की मुलाकात सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे अमित भड़ाना से हुई। अमित ने आकांक्षा की प्रतिभा को देखते हुए बड़े भाई की हैसियत से उसको हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।बचपन की सहेली मंजूल कपूर ने इस काम में उसकी पूरी हेल्प की।

भविष्य में भी बनाती रहेंगी ऐसी VIDEO
आकांक्षा ने बताया कि भविष्य में उसकी योजना पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐसे प्ररेणादायक वीडियो तैयार करना है ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल सके। महिलाओं के लिए ऐसा सुखद वातावरण तैयार हो जिसमें वे बिना किसी दिक्कत के अपनी जिंदगी बिता सकें।












Click it and Unblock the Notifications