स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार करेगा संसद और विधानसभा सत्र के लिए गाइडलाइन
स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार करेगा संसद और विधानसभा सत्र के लिए गाइडलाइन, हर्षवर्धन ने दिए निर्देश
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच संसद और विधानसभा के सत्र कैसे हो, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय गइडलाइन तैयार करेगा। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इसके लिए मंत्रालय के अफसरों को निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि क्या प्रोटोकॉल अपनाएं जाएं और किन सावधानियों के साथ सत्र हो इसके लिए एक पूरी एसओपी होनी चाहिए।
Recommended Video

शनिवार को मंत्रियों के समूह की 20वीं बैठक हर्षवर्धन के नेतृत्व में दिल्ली में हुई है। बैठक में मंत्रियों ने कोरोना को लेकर केंद्र और राज्यों की भूमिका को लेकर संतोष जताया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में जानकारी दी कि कोरोना वायरस के केवल 0.29 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 1.93 फीसदी मरीज आईसीयू में और 2.88 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पिछले 24 घंटों में 9 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर बताया गया है कि भारत बायोटेक का वैक्सीन ट्रायल दूसरे चरण में है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का वैक्सीन ट्रायल तीसरे चरण के परीक्षण में है।
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर ही देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 76472 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल केस बढ़कर 34,63,973 हो गए हैं। वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 1021 लोगों की जान गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 62,550 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक अभी तक कोरोना के 26,48,999 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केस 7,52,424 बचे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 26 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को ही कोरोना संक्रमित 60,177 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट 76 फीसदी के पार पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications