जानिए कौन थे सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह खान, जिन्होंने 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। इस वक्त भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस (कोविड-19) से परेशान है। इस बीच सोमवार को बॉलीवुड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। इस दिन बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब्दुल्लाह का निधन महज 38 साल की उम्र में हुआ है। उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते कुछ दिन पहले ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन

हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत का कोरोना वायरस से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। वहीं उनके रिश्तेदार का कहना है कि अब्दुल्लाह खान का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अब्दुल्लाह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया है। अब्दुल्लाह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा तुम्‍हें प्‍यार करेंगे।'

बॉडी बिल्‍डर के रूप में थी पहचान

बॉडी बिल्‍डर के रूप में थी पहचान

बता दें अब्दुल्लाह, सलमान के पिता सलीम खान की छोटी बहन के पोते हैं। इस तरह वह सलमान के भतीजे थे। अब्‍दुल्‍लाह को एक बॉडी बिल्‍डर के रूप में जाना जाता था। उनकी बॉडी देख कोई भी उनका फैन हो जाए। ऐसा बताया जाता है कि सलमान और अब्दुल्लाह साथ में फिटनेस ट्रेनिंग किया करते थे। इसके साथ ही दोनों के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग भी थी। जानकारी के मुताबिक वह realstrong.in के ऑनर भी थे।

अब्दुल्लाह के साथ सलमान के कई वीडियो

अब्दुल्लाह के साथ सलमान के कई वीडियो

अब्दुल्‍लाह के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई तस्‍वीरें और वीडियो हैं। इनमें किसी में वह डंबल उठाते दिखाई दे रहे हैं तो किसी में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। बेशक अब्दुल्लाह ने किसी फिल्म में काम नहीं किया लेकिन सलमान अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्सर उनके साथ वीडियो शेयर करते थे। कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें सलमान अब्‍दुल्‍लाह को अपने कंधे पर बिठाए हुए दिख रहे थे।

अन्य स्टार्स ने भी शोक व्यक्त किया

अन्य स्टार्स ने भी शोक व्यक्त किया

अब्दुल्ला खान के निधन पर सलमान खान के अलावा अन्य कई स्टार्स ने भी शोक व्यक्त किया है। जरीन खान, लूलिया वंतूर, राहुल देव ने उनकी तस्वीर शेयर की है। वहीं डेजी शाह ने अब्दुल्लाह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड, तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+