कौन हैं इंटरनेट की दुनिया के मशहूर चेहरे Hindustani Bhau, काफी संघर्ष के बाद आज इतना कमाते हैं

नई दिल्ली। आज हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) सोशल मीडिया पर एक मशहूर चेहरा बन चुके हैं। उनका असली नाम विकास जयराम पाठक है। वह अलग-अलग मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात कहते हैं। शायद की कोई ऐसा हो जो उनके बारे में ना जानता हो। अपने वीडियो से फेमस होने के बाद वह बिग बॉस में भी दिखाई दिए थे। वो इस शो के विनर तो नहीं बन पाए लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीत लिया। अब वह प्रड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर की एक वेब सीरीज के विवादित सीन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और लगातार इस मुद्दे पर वीडियो शेयर कर रहे हैं।

जीवन में काफी संघर्ष किया

जीवन में काफी संघर्ष किया

आज लोगों के बीच मशहूर और लाखों रुपये कमाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने जीवन में काफी संघर्ष भी किया है। आज हम आपको उनके निजी जीवन से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में बताने वाले हैं। जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तानी भाऊ मूल रूप से एक मराठी परिवार से हैं। उन्हें महज 7वीं कक्षा में ही परिवार की कमजोर आर्थिक हालत के चलते वेटर तक का काम करना पड़ा था। इसके अलावा वो घर-घर जाकर अगरबत्तियां तक बेचा करते थे।

अखबार में नौकरी की

अखबार में नौकरी की

रिपोर्ट के अनुसार कुछ सालों बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने दक्ष पुलिस टाइम्स नामक एक मराठी अखबार में नौकरी की। उन्होंने पत्रकारिता के जगत में भी उपलब्धियां हासिल की हैं। साल 2011 में हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई के सर्वश्रेष्ठ चीफ क्राइम रिपोर्टर का पुरस्कार मिला था। हालांकि भाऊ से जुड़ी ये बात उनके बहुत कम फैंस ही जानते होंगे।

2014 में बनाया यूट्यूब चैनल

2014 में बनाया यूट्यूब चैनल

हिंदुस्तानी भाऊ ने इसके बाद साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया। जिसकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती गई। वह अपने इस चैनल पर अभिनेता संजय दत्त की मिमिक्री करते थे। इसके साथ ही वह पाकिस्तान की भी कई मुद्दों पर क्लास लगाने लगे। हालांकि वो अब भी पाकिस्तान की क्लास लगाने में पीछे नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने एक पाकिस्‍तानी यूट्यूबर वकार जाका की भी क्लास लगाई है। दोनों की लाइव वीडियो के जरिए हुए इस बातचीत का वीडियो बीते दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कैसे आए चर्चा में?

कैसे आए चर्चा में?

वहीं भाऊ के चर्चा में आने की बात करें तो उन्होंने एंटी नेशनल लोगों के लिए गालियों से भरा एक वीडियो पोस्ट किया था। जो बाद में तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को उन्होंने अपनी कार में बैठकर बनाया था। हालांकि वह अपने ज्यादातर वीडियो कार में बैठकर ही बनाते हैं। अपने इसी वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ 'पहली फुर्सत' वाले शख्स के नाम से मशहूर हो गए थे।

मीम की दुनिया में काफी मशहूर

मीम की दुनिया में काफी मशहूर

इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ मीम की दुनिया में भी काफी पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको भाऊ से जुड़े बहुत से मीम मिल जाएंगे। उनके मीम आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं। भाऊ के यूट्यूब चैनल की बात करें तो इसपर 5.40 लाख के करीब सब्सक्राइबर्स हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें वह हर साल 40-50 लाख रुपये केवल यूट्यूब से कमाते हैं। इसके अलावा भी उनकी कमाई के अन्य जरिए हैं। इसमें नौकरी के अलावा टीवी एंडोर्समेंट तक शामिल हैं।

*Best Website to check out the latest online streaming Hindi movies is 24reel.com*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+