अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर केएल राहुल ने शेयर की ऐसी तस्वीर, जो होने लगी वायरल, हार्दिक पांड्या ने भी लिख दी ये बात
अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर केएल राहुल ने शेयर की ऐसी तस्वीर, जो होने लगी वायरल, हार्दिक पांड्या ने भी लिख दी ये बात
नई दिल्ली: KL Rahul on Athiya Shetty Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के जन्मदिन पर खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। केएल राहुल ने अथिया शेट्टी से साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर हुए लिखा है, जन्मदिन की बधाई पागल बच्ची (Happy birthday mad child)। इसके साथ केएल राहुल ने ब्लैक हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की करीबी किसी से छिपी नहीं है। पिछले कुछ महीनों से ये अफवाह है कि केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी आथिया दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आथिया और राहुल की तस्वीर वायरल
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का 5 नवंबर को 28वां जन्मदिन था। आथिया की केएल राहुल के साथ तस्वीर वायरल हो गई है। खबर लिखे जाने तक तस्वीर को 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पोस्ट पर लाखों लोगों ने कमेंट भी किया है। हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताश और क्रुणाल की पत्नी प्रियंका ने भी इस पोस्ट को लाइक और कमेंट किया है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
हार्दिक पांड्या ने कमेंट में लिखी ये बात
हार्दिक पांड्या ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, My lovelies. कमेंट के साथ हार्दिक पांड्या ने रेड हार्ट शेप इमोजी भी बनाया है। आथिया और राहुल के फोटो पर कमेंट से तो साफ जाहिर होता है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। हालांकि केएल राहुल और अथिया हमेशा से ही रिलेशनशिप में होने की बात से इंकार करते रहे हैं। दोनों का कहना है कि दोनों दोस्त हैं।

आथिया ने भी राहुल के जन्मदिन पर की थी तस्वीर शेयर
आथिया और राहुल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक-दूसरे की फोटो और वीडियो पर कमेंट भी करते हैं। हाल ही में केएल राहुल ने अथिया शेट्टी की एक फोटो पर कमेंट की थी। इस फोटो में आथिया स्विमवियर दिखी थीं। कमेंट कर राहुल ने लिखा था, 'Jefa'। हालांकि बहुत लोगों ने पूछा था कि आखिर 'Jefa'शब्द का क्या मतलब होता है। बता दें कि 'Jefa'एक स्पैनिस शब्द है, जिसका मतलब है- बॉस या मालिक। आथिया और केएल राहुल के अफेयर की चर्चाएं उस वक्ते से है जब आथिया ने केएल राहुल के बर्थडे पर तस्वीर शेयर की थी।
-
फेरारी की रफ्तार में किसका साथ? हार्दिक पांड्या ने बताया सफलता का सबसे बड़ा राज -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications