दिल्ली में जानलेवा बनी पतंगबाजी, गले में मांझा अटकने से बच्ची समेत फ्लाइओवर से नीचे गिरा बाइक सवार
नई दिल्ली। फ्लाइओवरों के ऊपर से गुजरते उड़ती पतंगों के मांझे एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बने हैं। दरअसल गुरुवार को दक्षिण पूर्वी दिल्ली में बने एक फ्लाइओवर पर पतंग के मांझे के चलते एक शख्स और उसकी भतीजी गंभीर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया के 33 साल का मोहन नाम का व्यक्ति अपनी भतीजी को बाइक पर लेकर बदरपुर फ्लाइओवर से जा रहा था जब ये दुर्घटना हुई। मोहन के गले में एक मांझा आ फंसा जिसके चलते बाइक पर से उनका कंट्रोल खो गया। और वे भतीजी और बाइक समेत फ्लाइओवर से नीचे आ गिरे।

पुलिस ने बताया कि हमें गुरुवार शाम को 7.01 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि उन्होंने फ्लाइओवर से एक बाइक को गिरते देखा है। दोनों घायलों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। मोहन को पैर में गंभीर चोट आई थी और इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है। वहीं बच्ची की बालत काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मांझा मोहन के गले में फंस गया, जिसके बाद वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और फ्लाइओवर से नीचे गिर गया। मोहन मध्य दिल्ली के इंद्रपुरी में रहते हैं। पुलिस ने फ्लाईओवर से बाइक, एक रॉयल एनफील्ड बरामद की है। बता दें कि तेज धार वाले इन मांझों के चलते कई लोगों ने अब तक अपनी जान गंवाई है। सबसे अधिक मामले फ्लाइओवर पर बाइक सवारों की मौत के हैं जिसमें उड़ती पतंगों के मांझे से गला कटने की घटनाएं हुईं।
चीनी मांझा 2016 में कांच-लेपित स्ट्रिंग के उपयोग के कारण लोगों और पक्षियों को मृत्यु और चोटों का कारण बनने के बाद, प्रतिबंधित कर दिया गया था। दिल्ली सरकार की एक अधिसूचना ने 'नायलॉन, प्लास्टिक और चीनी मांझा और अन्य पतंग उड़ाने वाले धागे की बिक्री, उत्पादन, भंडारण, आपूर्ति और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था जो कांच, धातु या शार्प चीजों से बना है।'
यह भी पढ़ें- लखीसराय: भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications