Kisan Diwas 2020:पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर बोली ये बात
Kisan Diwas 2020:पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर बोली ये बात
Kisan Diwas 2020: दिल्ली बॉडर पर पिछले कई दिनों से केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। वहीं आज भारत में अन्नदाता के नाम से पुकारे जाने वाले किसानाें के लिए आज किसान दिवस मनाया जा रहा है। 23 दिसंबर को भारत में किसानों के सम्मान और उनको आभार जताने के लिए 'किसान दिवस' (Farmers Day) मनाता जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने कहा वे जीवन भर गांवों और किसानों के विकास के लिए समर्पित रहे, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

गौरतलब है कि किसान दिवस का दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh) का जन्म हुआ था। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के कल्याण और उनकी हालत को सुधारने के लिए कई नीतियों को लागू किया था चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) जुलाई 1979 और जनवरी 1980 तक पांचवे प्रधानमंत्री रहते हुए देश की सेवा की। पीएम मोदी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। वे जीवन भर गांवों और किसानों के विकास के लिए समर्पित रहे, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications