Kisan Andolan: पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, कहा- TMC की विचारधारा ने बंगाल को बर्बाद कर दिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत आज यानी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर की। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बटन दबाकर किसान सम्मान निधि के तरह किसानों के खाते में पहली किस्त ट्रांसफर की। इस दौरान पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन पर भी बात की। पीएम मोदी ने किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।
Recommended Video

किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नए कृषि कानून से देश में आधुनिक खेती के अवसर बढ़ेंगे, जो आज कर रहे आंदोलन (Farmers Protest) उन्होंने ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को रोका था। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) पर हमला बोलते हुए कहा, 'मुझे आज इस बात का अफसोस है कि मेरे पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसान भाई-बहनों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) का लाभ नहीं मिल रहा है। बंगाल की सरकार के राजनीतिक कारणों से उनके राज्यों के किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं।' पीएम मोदी के मुताबिक बंगाल के 23 लाख से अधिक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार ने वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को इतने लंबे समय से रोक रखा है।
'बंगाल को कहां से कहां लाकर खड़ा कर दिया'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'जो दल पश्चिम बंगाल में किसानों के अहित पर कुछ नहीं बोलते, वो यहां किसान के नाम पर देश की अर्थनीति को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। ये दल मंडियों की बात कर रहे हैं और बड़ी-बड़ी हेडलाइन लेने के लिए भाषण दे रहे हैं। जो लोग 30-30 साल तक बंगाल में राज करते थे, एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा को लेकर उन्होंने बंगाल को कहां से कहां लाकर खड़ा कर दिया है, ये सारा देश जानता है। आप ममता जी के 15 साल पुराने भाषण सुनेंगे तो पता चलेगा कि इस विचारधारा ने बंगाल को कितना बर्बाद कर दिया था।'
Mamata Banerjees ideology has destroyed Bengal. Her actions against the farmers have hurt me a lot. Why is the Opposition quiet on this?: PM Modi https://t.co/TCwIqEXXhs
— ANI (@ANI) December 25, 2020
यह भी पढ़ें: दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का 30वां दिन, प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने मनाया, KMP एक्सप्रेस-वे खुला
किसानों के नाम पर अपने झंडे का खेल खेल रहे कुछ लोग
पीएम मोदी ने आगे कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वालों को जनता बहुत बारीकी से देख रही है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'किसानों के नाम पर अपने झंडे लेकर जो खेल खेल रहे हैं, अब उनको सच सुनना पड़ेगा। ये लोग अखबार और मीडिया में जगह बनाकर, राजनीतिक मैदान में खुद के जिंदा रहने की जड़ी-बूटी खोज रहे हैं। लेकिन देश का किसान उनको पहचान गया है। आज देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधे, एक क्लिक पर 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जब से ये योजना शुरू हुई है, तब से 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं।'












Click it and Unblock the Notifications