शांति भूषण ने किरण बेदी की तारीफ क्या की, भड़क गये 'आप' वाले, दागे सवाल
नई दिल्ली। गुरूवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' से बात करते हुए बीजेपी की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी की तारीफ क्या कर दी, आप पार्टी को मिर्ची लग गई और उन्होंने एक के बाद एक सवाल शांति भूषण से पूछ डाले, किरण बेदी के बारे में।
आप नेता आशीष खेतान ने उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके शांति भूषण से कई सवाल पूछ डाले हैं। आप भी नीचे के ट्विट पढ़िये और अंदाजा लगाइये आप पार्टी के गु्स्से का..
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप)के संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने कहा था कि दिल्ली में किरण बेदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना एक 'मास्टर स्ट्रोक' है। उन्होंने कहा कि किरण आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगी।
किरण और अरविंद दोनों अन्ना के आंदोलन का हिस्सा थे। यह यकीनन भाजपा का मास्टर स्ट्रोक है, क्योंकि यह अन्ना के आंदोलन की एक सफलता है। लोग ईमानदार छवि वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला एक योद्धा मुख्यमंत्री बनता है, तो लोगों को खुशी होगी।
गौरतलब है कि भूषण खुद भी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में चलाए गए जन लोकपाल आंदोलन व इंडिया एगेंस्ट करप्शन आंदोलन का हिस्सा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications