दिल्ली की CM बन पाने में नाकाम रहीं किरण बेदी बनीं पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजनीतिक गलियारे से एक चौंकाने वाली खबर आई है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने में नाकाम रही किरण बेदी को राजनीतिक जीवनदान मिला है और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेार का उपराज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति ने इस फैसले पर मुहर लगा दिया है। किरण बेदी ने इस सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए हर संभव योगदान दूंगी। राजनीति मेरी भाषा नहीं इसलिए अब कभी नहीं लड़ूंगी चुनाव: किरण बेदी

Kiran Bedi appointed Lt Governor of Puducherry
किरण बेदी के बारे ये 3 बातें नहीं जानते होंगे आप!

मैं देश की सेवा के लिए ही यहां हूं। उन्हें सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि 'मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी।' आपको बताते चलें कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी हार के बाद से किरण बेदी सक्रिय राजनीति से दूर हो गईं थी। 'अपशब्दों के लिए केजरीवाल की माफी काफी नहीं सजा मिलनी चाहिए'

वो पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखती थीं। दिल्ली चुनाव में भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थी। किरण बेदी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया था और खुद भी अपनी सीट हार गईं थी। इसके बाद से उन्हें कोई नई जिम्मेदारी देने पर कयास लगाए जा रहे थे। इस खबर के बाद से कयासों पर विराम लग गया है। गौरतलब है कि किरण बेदी 1972 बैच की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं। वो देश की पहली महिला आईपीएस थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+