कौन हैं Kili Paul, जिन्हें भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित, बहन के साथ मिलकर हिंदी गानों पर करते हैं डांस
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम और एक चेहरा खूब वायरल हो रहा है। विदेशी लुक और हिंदी गानों पर डांस करता हुए एक युवक भारत में सबका चहेता बन गया है। इस युवक का नाम है किली पॉल। किली पॉल बॉलीवुड के गानों पर लिप्सिंग के चलते भारत में काफी मशहूर हो गए हैं। किली पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं लेकिन राज वो भारत के लोगों के दिलों पर कर रहे हैं।
Today had a special visitor at the @IndiainTanzania ; famous Tanzanian artist Kili Paul has won millions of hearts in India for his videos lip-syncing to popular Indian film songs #IndiaTanzania pic.twitter.com/CuTdvqcpsb
— Binaya Pradhan (@binaysrikant76) February 21, 2022
भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने शेयर की फोटो
उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अब किली पॉल को तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित किया गया है। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय का दौरान करने वाले किली पॉल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल अक्सर बॉलीवुड गानों पर लिप्सिंग कर वीडियो शेयर करते रहते हैं

बिनाया प्रधान ने की तारीफ
बिनाया प्रधान ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज तंजानिया में एक खास दिन था। जहां मशहूर तंजानियाई कलाकार किली पॉल ने अपने वीडियो के लिए लोकप्रिय भारतीय फिल्मी गीतों पर लिप्सिंग करने के लिए लाखों दिल जीते हैं।
2 मिलियन से ज्यादा हैं फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। भारत में आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा जैसे कई अभिनेता उनको फॉलो करते हैं। किल पॉल अपने आपको इंस्टाग्राम पर डांसर और कंटेंट क्रियेटर बताते हैं। उनका एक YouTube चैनल भी है जहां उनके सभी लोकप्रिय वीडियो पोस्ट किए गए हैं।
भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया
वहीं पॉल ने भी सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ''भारतीय उच्चायोग, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.'' फिल्म 'शेरशाह' के गीत 'रातां लंबिया' के बोल गुनगुनाते हुए पॉल का एक वीडियो पिछले साल सुर्खियों में था। इस वीडियो में वह अपनी बहन नीना पॉल के साथ नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications