'खानदानी लुटेरों का सच' BJP ने एक और विज्ञापन के जरिए इंडी गठबंधन पर कसा तंज

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी है। हर पार्टी जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के कैंपेन और रैली का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में देश के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा चुटीले विज्ञापनों का सहारा ले रही है।

बीजेपी ने विपक्षी नेताओं के INDI गठबंधन का मजाक उड़ाते हुए ये एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो का शीर्षक है- 'खानदानी लुटेरों का सच'। इस वीडियो के जरिए बीजेपी ने 'इंडी गठबंधन' पर तंज कसते हुए यह बताने की कोशिश की है कि कैसे यह 'लुटेरा' गठबंधन कुछ भी करने में असमर्थ है।

Khandani Looteron Ka Sach

बीजेपी द्वारा जारी 2 मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो में 'इंडी गठबंधन' के सभी दलों के प्रमुख नेताओं को दिखाया गया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार, ममता बनर्जी, लालू यादव समेत कई नेता शामिल हैं।

वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक कपल घर खरीदने के लिए आता है, तो 'इंडी गठबंधन' कैसे उन्हें अधूरे काम को पूरा करने की बात कहता है। दिखाया गया है कि घर में बिजली, पानी, फ्रिज, टेलीफोन नेटवर्क जैसी मूलभूत आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन फिर भी उन्हें इस घर को खरीदने के लिए 'इंडी गठबंधन' प्रेरित कर रहा है।

वीडियो में यह भी बताने की कोशिश की गई है कि कैसे छोटी-छोटी चीजों के लिए गठबंधन के नेता आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसमें बताया गया है कि भ्रष्ट नेताओं का ये सूमह देश में सरकार नहीं चला पाएगी।

अगर आप भी वही वही पुराना राजनीतिक राग सुन-सुन कर थक गए हैं, तो देखिए ये मजेदार वीडियो और इस तरह के बहुत सारे चुटीले वीडियो के लिए एक-अकेला-सब-पर-भारी इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करना नहीं भूलिए। इस पेज को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहा‍ँ क्लिक कीजीए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+