इस डॉक्टर की साफ-सुथरी हैंड राइटिंग की खूब हो रही चर्चा, मरीज आसानी से सभी दवाइयों के पढ़ लेते हैं नाम

डॉक्टर की हैंड राइटिंग शायद ही किसी को समझ आती है। कहते हैं कि डॉक्टर खुद लिखते हैं और खुद ही समझते हैं। हां, लेकिन उनकी क्लिनिक से सटे दवाई दुकान वाला समझ जाता है। मरीज तो डॉक्टर की लिखावट की समझ से कोसों दूर रहते हैं।

नई दिल्ली, 28 सितंबर: डॉक्टर की हैंड राइटिंग शायद ही किसी को समझ आती है। कहते हैं कि डॉक्टर खुद लिखते हैं और खुद ही समझते हैं। हां, लेकिन उनकी क्लिनिक से सटे दवाई दुकान वाला समझ जाता है। मरीज तो डॉक्टर की लिखावट की समझ से कोसों दूर रहते हैं। लेकिन इस बीच एक डॉक्टर की लिखी हुई पर्ची खूब वायरल हो रही है। जिसमें डॉक्टर ने हर दवाई को बहुत साफ-साफ लिखा है। जिसे कोई भी बड़ी आसानी से पढ़ सकते हैं।

अन्य डॉक्टरों से की अपील

अन्य डॉक्टरों से की अपील

केरल के डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही सभी डॉक्टरों से ऐसी ही लिखावट लिखने के लिए अपील कर रहे हैं। जिससे मरीजों को आसानी से समझ आ सके।

क्या बोले डॉक्टर

क्या बोले डॉक्टर

बता दें कि ये दवाई डॉ. नितिन नारायणन द्वारा लिखा गया है, जो पिछले तीन वर्षों से पलक्कड़ के नेनमारा में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरी कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या फार्मासिस्टों को उनकी लिखावट को पढ़ना आसान लगता है, उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों को कई तरह की लिखावट की आदत डालनी चाहिए।

बड़ा लिखना है पसंद

बड़ा लिखना है पसंद

डॉ. नारायण ने कहा कि जब मैं बच्चा था तो मेरी बहन मुझे चार-पंक्ति वाली नोटबुक में लिखती थी। मुझे लिखना पसंद है, इसलिए जब भी मैं दवाई लिखता हूं तो मैं बड़े अक्षरों में लिखने की कोशिश करता हूं।

मरीज करते हैं सराहना

मरीज करते हैं सराहना

उन्होंने आगे कहा कि मुझे डॉक्टरों की लिखावट पढ़ने योग्य नहीं होने की शिकायतों के बारे में पता है। शायद इसलिए कि मुझे लिखना पसंद है, मैं पर्ची पर दवाई बड़े अक्षरों में लिखता हूं। मैं दवाई का पूरा नाम और स्पष्ट लिखता हूं। मरीज अक्सर इसकी सराहना करते हैं।

कोर्ट तक जा चुका है मामला

कोर्ट तक जा चुका है मामला

हालांकि डॉक्टरों की लिखावट का मामला कोर्ट तक पहुंचा है। अदालत ने सभी डॉक्टरों को निर्देश भी दिया है कि साफ और स्पष्ट लिखे। इसके बाद भी कई डॉक्टरों माथापच्ची करने वाली हैंड राइटिंग लिखते हैं। जिसके चलते मरीजों को एकदम समझ नहीं आता है कि डॉक्टर ने कौन सी दवाई लिखी है, उसे कैसे लेना है और कितनी बार।

यह भी पढ़ें- VIDEO: डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत, अंग निकालने से पहले हुआ चमत्कार, शख्स ने हिलाया पैर, परिजन हो गए हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+