केरल के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में से दूर रहने को कहा गया
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने भाजपा नेता के बयान को आधिकारिक रूप से लोगों के बीच कहकर सियासी कोहराम मचा दिया है।
चांडी ने कहा कहा कि 15 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उन्हें अनुपस्थित रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोगी दल के नेता वेल्लापल्ली नातसन ने उनसे कहा है कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे।
चांडी ने कहा कि प्रोटोकॉल के हिसाब से मुझे इस कार्यक्रम में मौजूद रहना चाहिए। लेकिन इस कार्यक्रम के आयोजकों की वजह से मैं इस कार्यक्रम से दूरी बना रहा हूं।
आपको बता दें कि वेल्लापल्ली श्री नारायन धर्मा परिपालना योगम के जनरल सेक्रेटरी हैं। प्रधानमंत्री इस संस्था में पूर्व मुख्यमंत्री आर शंकर की मूर्ती का अनावरण करेंगे। योगम एक हिंदू संस्था है और इसका भाजपा के साथ गठबंधन है।
वहीं इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले न्योता दिया गया था लेकिन अब उन्हें आने से मना किया जा रहा है। केरल के लोग यह जानना चाहते हैं कि इसके पीछे कौन सी ताकतें हैं।













Click it and Unblock the Notifications