केरल में चल रहा था पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल, ऐसा खुला राज, 4 गिरफ्तार

तिरुअनंतपुरम। जैसे जैसे समाज बोल्‍ड होता जा रहा है रिश्‍तों के कई नए-नए रूप सामने आ रहे हैं। इन दिनों समाज में वाइफ स्‍वैपिंग का कांसेप्‍ट चर्चा का विषय बना हुआ है क्‍योंकि केरल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स अपनी पत्‍नी को लेकर दो लोगों के घर गया और उसे उनके साथ सोने को मजबूर किया। पत्‍नी ने इसका विरोध किया लेकिन फिर भी उसे ऐसा करना पड़ा। उसके बाद ये सिलसिला शुरू हो गया और रोज वो शख्‍स अजनबियों के साथ पत्‍नी को सोने के लिए कहने लगा। पुलिस ने अब वाइफ स्‍वैपिंग के इस घिनौने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अलप्पूजहा जिले की कयामकुलम टाउन पुलिस के पास एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया का करता था इस्‍तेमाल, घर पर बुलाता था कपल्‍स

सोशल मीडिया का करता था इस्‍तेमाल, घर पर बुलाता था कपल्‍स

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति वाइफ स्वैपिंग के लिए सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करता था। वह लोगों को उनकी पत्नी के साथ बुलाता था और अपनी पत्नी को उनके साथ और उनकी पत्नी को अपने साथ बैडरूम में ले जाकर संबंध बनाता था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पति ने कबूल किया है कि वो ये सब शारीरिक संतुष्टि के लिए करता था जो उसे अपनी पत्नी से नहीं मिलती थी। पुलिस ने बताया कि वाइफ स्वैपिंग का सिलसिला पिछले साल मार्च 2018 से शुरू हुआ था।

ShareChat पर होती थी बातें

ShareChat पर होती थी बातें

पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स ने सोशल मीडिया ऐप ShareChat के जरिए अरशद नाम के एक शख्स से सबसे पहले संपर्क किया था। अरशद कालिकट का रहने वाला है। कुछ दिनों तक इस ऐप पर बातचीत करने के बाद इस शख्स ने अपनी पत्नी पर अरशद के साथ सोने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। यहां आपको बता दें कि आम तौर पर जब आप व्हाट्सऐप या मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं तब आपको मालूम रहता है कि आप किससे बात कर रहे हैं लेकिन ShareChat में यह सुविधा है कि आप बिना अपनी पहचान बताए किसी से बातचीत कर सकते हैं। बहरहाल इस मामले में ShareChat पर कुछ दिनों तक चली बातचीत के बाद दोनों एक आपसी समझौते पर पहुंचे और दोनों ने मिलने की तारीख और जगह भी तय कर ली। यह आपसी समझौता था ‘वाइफ स्वैपिंग' का यानी एक-दूसरे की पत्नियों के साथ संबंध बनाने का।

कई मर्दों के साथ शारीरिक संबंध का बनाने लगा दबाव

कई मर्दों के साथ शारीरिक संबंध का बनाने लगा दबाव

पीड़ित महिला ने पुलिस के पास उस वक्त शिकायत दर्ज कराई जब उसके पति उसपर कई मर्दों के साथ शारीरीक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन चारों लोगों की पहचान किरण, सिदी, उमेश और ब्लेसरेन के तौर पर हुई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पति उसे उमेश और ब्लेसरन के घर भी लेकर गए थे और उसके मना करने के बावजूद उसपर इन दोनों के साथ शारीरीक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

जानिए इस घिनौने खेल की पूरी सच्‍चाई

जानिए इस घिनौने खेल की पूरी सच्‍चाई

वाइफ स्वैपिंग कल्चर को पूरी तरह विदेशी माना जाता है। हालांकि इसकी शुरुआत के प्रमाण नहीं हैं पर कहा जाता है कि सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद ये कल्चर में आया। भारत में भी कुछ हाई प्रोफाइल तबकों में पत्‍नियों की अदला-बदली (वाइफ स्वैपिंग) के कल्चर को एक्सेप्ट किया है। इसे भले ही भारतीय समाज में गलत समझा जाता हो, पर इसे फॉलो करने वाले इसे सेक्सुअल प्लेजर (कामुक सुख) मानते हैं। एक लाइफ स्टाइल पोर्टल के मुताबिक, इंडिया में अब वाइफ स्वैपिंग पार्टीज भी होने लगी हैं। जो बड़े होटलों में बेहद सीक्रेट होती हैं।

कैसे होती है ये पार्टी, क्‍या हैं इनके नियम-कानून

कैसे होती है ये पार्टी, क्‍या हैं इनके नियम-कानून

इसका पहला रूल पति-पत्नियों से शुरू होता है। इस पार्टी में वही कपल शामिल हो सकते हैं, जो स्वैपिंग को गलत नहीं मानते। ऐसा कहा जाता है कि पार्टी में पति आते तो अपनी पत्नी के साथ हैं, लेकिन वापस घर जाते हैं दूसरे की पत्नी के साथ। अपना पार्टनर चुनने के लिए पार्टी में एक बाउल का यूज होता है, जिसमें सभी पति अपनी गाड़ियों की चाभी रख देते हैं। इसके बाद पार्टी में मौजूद पति या पत्नियां बाउल से गाड़ियों की चाबी उठाती हैं और जिसके पास जिसकी चाभी आती है वो उसके साथ जाता है। इस पार्टी की शर्त यह भी है कि संबंध बनने के बाद ना पति किसी तरह की ग्लानि रखेगा और ना ही पत्नी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+