केरल की ट्रांस मॉडल श्रुति के ख्वाबों को मिली नई उड़ान, लंदन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

कोच्चि, 4 जून: केरल की ट्रांसजेंडर मॉडल श्रुति सितारा कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी हैं और जीत भी चुकी हैं। उनको अपने काम से एक पहचान भी मिली है। अब एक और उपलब्धि उनके नाम के साथ जुड़ने जा रही है। श्रुति लंदन में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

ये मेरे लिए गर्व की बात: श्रुति

ये मेरे लिए गर्व की बात: श्रुति

लंदन में ये इवेंट 12 जून से शुरू होगा, जिसमें श्रुति ग्लोबल स्टेज पर भारत को रिप्रजेंट करेंगी। ये कार्यक्रम कोरोना के चलते वर्चुअली होगा लेकिन इससे श्रुति के हौंसले कम नहीं हुए हैं। वो इसको लेकर काफी खुश हैं। मिस ट्रांस ग्लोबल इंडिया श्रुति का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा अवसर है और मुझे अपने देश और अपने समुदाय का वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है, जिसका मुझे गर्व है।

इस प्रतियोगिता के कई दौर होंगे

इस प्रतियोगिता के कई दौर होंगे

श्रुति कहती हैं, मैंने कभी भी मिस ट्रांस ग्लोबल इंडिया का खिताब जीतने की उम्मीद नहीं की थी। मेरे लिए यह गौरव की बात थी। इससे ना सिर्फ मुझे बल्कि मेरे पूरे समुदाय को फायदा मिला। जहां तक लंदन के मुझे अपने दोस्तों और समुदाय से बहुत मदद मिल रही है। मैंने ग्रूमिंग सेशन की योजना बनाई है, ड्रेस भी तैयार हो रही हैं। इस प्रतियोगिता के कई दौर होंगे। परिचय से शुरू होकर, सवाल-जवाब के दौर की ओर बढ़ेंगे, इसके बाद मॉडलिंग, बिकनी राउंड। मैंने बेहतर करने के लिए प्लान पर काम शुरू कर दिया है।

2018 में जीता था अवार्ड

2018 में जीता था अवार्ड

मिस ट्रांस ग्लोबल इंडिया के अलावा श्रुति ने 2018 को केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयोजित 'द क्वीन ऑफ ध्वाय 2018' सौंदर्य प्रतियोगिता भी जीती थी। श्रुति तिरुवनंतपुरम में सामाजिक न्याय विभाग के ट्रांसजेंडर विंग में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के तौर पर काम करती हैं। श्रुति का बड़ा सपना फिल्मों में एक्टिंग करने का है। वो जल्द ही कुछ मलयालम फिल्मों में काम भी करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+