कर्नाटक के सियासी बवाल में कूदा केरल, JDS-कांग्रेस के विधायकों को दिया ऑफर

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के मंगलवार को आए नतीजों के बाद बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर जंग तेज हो गई है। बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीती हैं। इसके बावजूद वह सिंहासन से दूर है। राज्य में फिलहाल सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरु हो गई है। सभी पार्टियां अपने अपने विधायको को संभालने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इसी बीच इस जंग में केरल भी कूद गया है। केरल ने जेडीएस और कांग्रेस के विधायकों को एक शानदार ऑफर दिया है।

केरल ने रिसॉर्ट में विधायकों को रुकने का दिया ऑफर

केरल ने रिसॉर्ट में विधायकों को रुकने का दिया ऑफर

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, कांग्रेस द्वारा जेडीएस को समर्थन दिए जाने से कुछ विधायक नाराज हो गए हैं। ऐसी बीच केरल टूरिज्म के आधिकारिक ट्विटर से जेडीएस और कांग्रेस के लिए एक शानदार ऑफर आया है। ट्वीट लिखा कि, 'कर्नाटक के नतीजों के उतार-चढ़ाव के बीच हम कांग्रेस के विधायकों को भगवान के देश केरल में सुरक्षित और सुंदर रिसॉर्ट में ठहरने के लिए आमंत्रित करते हैं।

यूजर्स बोले, 'जिसने भी यह लिखा वह ट्रोल का बाप है'

केरल टूरिज्म के इस ट्वीट पर यूर्जस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इस पर्यटन को प्रमोशन का शानदार तरीका बता रहे हैं तो वहीं एक सुचित हुमानी लिखते हैं कि , 'जिसने भी यह लिखा वह ट्रोल का बाप है।' वहीं एक बीएन नाम के यूजर लिखते हैं कि, क्या बात है पिछली बार गुजरात के एमएलए बेंगलुरु गए... इस बार केरल। वे नारियल पानी ऑर्डर करेंगे।'

दोनों पार्टियों के नेता बीजेपी के संपर्क में हैं

दोनों पार्टियों के नेता बीजेपी के संपर्क में हैं

सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही पार्टियों के कुछ नेता इस फैसले से नाखुश हैं। खबर ये भी मिल रही है कि दोनों पार्टियों के नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के सात लिंगायत नेताओं ने बागी सुर अख्तियार किया है। उन्होंने साफ कर दिया कि जेडीएस के कुमारस्वामी को सीएम के तौर पर वो स्वीकार नहीं करेंगे। विरोध के सुर केवल कांग्रेस में ही नहीं उठे हैं, जेडीएस में भी घमासान तेज हो गया है। जानकारी के मुताबिक जनता दल सेक्युलर के पांच विधायकों ने कांग्रेस से गठबंधन का विरोध किया है। इन विधायकों की नाराजगी की वजह का पता नहीं चला है। सूत्र बता रहे हैं कि ये सभी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+