RSS कार्यकर्ता की हत्या को CPM नेता के बेटे ने बताया GOOD NEWS

नयी दिल्ली। केरल के एक सीपीएम नेता के बेटे के विवादास्पद बयान को तूल पकड़ लिया है। सीपीएम नेता के बेटे के फेसबुक पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया है। सीपीएम नेता के बेटे ने अपने पोस्ट में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या को 'गुड न्यूज' बताया और इस पर अपनी खुशी जाहिर की।सीपीएम नेता पी जयराजन के बेटे जैन ने ये पोस्ट मलयालम में लिखा। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं लंबे समय से यह गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहा था। डियर कॉमरेड्स, सलाम।' जैन ने इस पोस्ट को 'feeling excited' फीलिंग्स ऑप्शन के साथ शेयर किया गया था।

Kerala RSS activist murder

जैन ने ये पोस्ट मंगलवार को करीब 2.30 बजे डाली गई थी और इस पोस्ट के डालते ही इस पर एक हजार से ज्यादा लाइक भी आ गए थे। हलांकि बाद में धमकियां मिलने के बाद उसने अपनी यह पोस्ट तो डिलीट कर दी, मगर उसका स्क्रीनशॉटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट के डिलीट होते ही जैन ने फौरन एक दूसरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा है कि 14 साल पहले कुछ लोगों ने उसके पिता पर हमला किया था, जिनमें मनोज भी शामिल था।

सीपीएम नेते के बेटे द्वारा की गई इस पोस्ट पर केरल भाजपा ने निंदा की है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी मुरलीधरन ने इसे निदंनीय बताते हुए कहा कि जिस शख्स ने हत्या पर यह कॉमेंट किया है, उसे अरेस्ट कर लिया जाना चाहिए। इससे पता चलता है कि मर्डर में उसकी भी कोई भूमिका हो सकती है। गौरतलब है कि आरएसएस कार्यकर्ता मनोज की कन्नूर जिले में हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक पहले तो कुछ लोगों ने तलवारों से हमला किया और फिर जाते वक्त उनकी वैन पर बम फेंक दिए। सीपीएम से जुड़े 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+