केरल में बाढ़ से 60 हजार से ज्यादा लोग बेघर, सेना और NDRF राहत कार्य में जुटी
इडुक्की। केरल में बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस बाढ़ के कारण केरल में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण केरल के 14 में से 11 जिले जलमग्न हैं। सेना, एयरफोर्स और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। केरल में बाढ़ के कारण हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। केरल के वायानाड़ और इडुक्की सहित 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। वहीं, हजारों करोड़ की संपति का नुकसान भी हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक, 8316 करोड़ का नुकसान होने की खबर है।

केरल में बाढ़ का कहर, पल-पल की अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications