वायनाड में कांग्रेस की रैली के बाद राहुल गांधी ने किया नामांकन, सीपीआई की एनी राजा ने भी भरा पर्चा
Rahul Gandhi in Wayanad for nomination: कांग्रेस नेता और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के वायनाड में एक बड़ी रैली करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
नामांकन के दौरान राहुल काे साथ बहन प्रियंका गांधी, केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन, पार्टी नेता रमेश चेन्निथला, पीके कुन्हालीकुट्टी और पनक्कड़ सैयद अब्बास अली शिहाब थंगल मौजूद थे।
यह भी देेखें: Uttarakhand: सीएम धामी का राहुल गांधी पर कटाक्ष, कांग्रेस राजकुमार को लांच करने की असफल कोशिश करती रहती है

बता दें, इस सीट पर दूसरे चरण में यानी कि 26 अप्रैल को मतदान होना हैं। वायनाड सीट से राहुल गांधी दूसरी बार चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं। बीजेपी ने वायनाड सीट से प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को टिकट दिया है। वहीं CPI की उम्मीदवार एनी राजा मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए ही वायनाड से सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने आज कांग्रेस के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार राहुल गांधी के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल किया। एनी राजा सीपीआई महासचिव डी राजा की पत्नी हैं। एनी की गिनती सीपीआई की दिग्गज महिला नेताओं में होती है।
यह भी देेखें: 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', राहुल गांधी के पीएम पर रमंदिर की फ्रेंचाइजी वाले बयान पर सिंधिया बोले
पिछली बार यूडीएफ ने 19 सीटें जीती थीं, जिसे राहुल के वायनाड सीट से लड़ने का असर माना जा रहा था। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा इस सीट से कांग्रेस नेता के चुनाव लड़ने की आलोचना के मद्देनजर राहुल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
विजयन ने कहा, "जब देश ने विरोध प्रदर्शन देखा, तो हम हमेशा एनी राजा को देख सकते थे... लेकिन क्या हमने कांग्रेस के सबसे महत्वपूर्ण नेता राहुल गांधी को देखा? वे तय कर सकते हैं कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, लेकिन जो अनुपयुक्तता थी, उस पर पूरे देश में चर्चा हुई। हर कोई केरल आने लेकिन केंद्र में सीधे भाजपा से मुकाबला नहीं करने के उनके फैसले पर सवाल उठा रहा है।'' कांग्रेस और सीपीआई विपक्षी इंडिया गुट के घटक हैं, केरल में वे प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वी हैं।
यह भी देेखें: 'ये कैसी ननद है जो भौजाई को घर से बाहर करवा दी…’, रोहिनी आचार्य के सारण से चुनाव लड़ने पर भड़की बीजेपी












Click it and Unblock the Notifications