Uttarakhand: सीएम धामी का राहुल गांधी पर कटाक्ष, कांग्रेस राजकुमार को लांच करने की असफल कोशिश करती रहती है
Uttarakhand: लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद प्रचार की कमान संभाल ली है। पीएम मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद थे। सीएम धामी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कह कि इस ऐतिहासिक रैली में मैं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, राष्ट्र ऋषि, यशस्वी प्रधानमंत्री जी समेत आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आज बुलंदी की ओर बढ़ रहा है, अपने दस साल के कार्यकाल में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वह "न भूतों न भविष्यती" हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि मैं इन दस सालों को भारतवर्ष के नवनिर्माण की सफल यात्रा के रूप में देखता हूं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि यह मोदी जी की गारंटी है कि आज का नया भारत फिर से विश्व गुरू के साथ-साथ विश्व शक्ति बनने की राह पर आगे बढ़ चुका है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे निर्णयों को लेने का प्रयास किया है, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ और तुष्टिकरण की सोच के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया था। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "कांग्रेस ने जनता को सालों तक केवल और केवल लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है, वहीं कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लांच करने की असफल कोशिश करती रहती है। जब मोदी जी कहते हैं, भ्रष्टाचार मिटाओ, तब कांग्रेस कहती है मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार बचाओ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने जो "अबकी बार 400 पार का नारा" दिया गया है, वह नारा नहीं बल्कि नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी के शब्दों में कहें तोयही समय है, सही समय है।












Click it and Unblock the Notifications