उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', राहुल गांधी के पीएम पर राम मंदिर की फ्रेंचाइजी वाले बयान पर सिंधिया बोले
MP Politics: ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना कांग्रेस प्रत्याशी के बयान पर कहा है कि मैं किसी व्यक्ति की टिप्पणी का ज़बाब देने वाला नहीं हूं, मैं सेवक था सेवक हूं और जिंदगी भर सेवक रहूंगा। मुझे लगता है इसका अनुभव आप लोगों से ज्यादा किसी के पास नहीं है।
गुना सीट पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के प्रचार करने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वो मेरे जीवन की साथी है चुनाव में भी मेरे साथ रहेगी।

ग्वालियर में 500 करोड़ की लागत से तैयार हुए नए एयर टर्मिनल पर दिल्ली से आई पहली फ्लाइट से सिंधिया ग्वालियर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नया टर्मिनल नहीं बल्कि ग्वालियर के विकास और निवेश का नया रास्ता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस टर्मिनल का उद्घाटन किया गया था और इस टर्मिनल में ग्वालियर की ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर देखने को मिलेगी। राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के ईवीएम को लेकर दिए बयान पर सिंधिया ने कहा कि देखिए राजा साहब को हर चीज में कुछ ना कुछ कठिनाई दिखती है।
ईवीएम को कांग्रेस लेकर आई थी। पिछले दस पन्द्रह साल से ईवीएम पर प्रश्न वही उठा रहे हैं। जहा कांग्रेस जीतती वहां उनको कोई प्रश्न नहीं है। जहां कांग्रेस हारती है। वहां उनको प्रश्न है। अब मुझे लगता है 344 या 360 जितने भी हो उनको कहना चाहिए था 370, शायद वह 370 कहते तो उसमें कोई मजबूती होती। तो इसलिए मैं निवेदन कर रहा हूं की प्रजातंत्र पर लोगों के मताधिकार पर प्रश्न करना। इससे बड़ा कोई कलंक नहीं हो सकता।
राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिए भ्रष्टाचार से जुड़े बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उलटा चोर कोतवाल को डांटे की स्थिति हो गई है। जिस कांग्रेस के दस सालों में भारत का नाम विश्व में अंग्रेजी में शब्द है। क्रोनी केपेटिजम,और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था,जिस प्रधानमंत्री जी का सौगंध है। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा,आज उन पर प्रश्न कर रहे हैं।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications