केरल पुलिस का कारनामा, बिना हेलमेट के तेज साइकिल चलाने पर काटा चालान

कोच्चि। क्या आपने कभी किसी साइकिल चालक का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटते देखा है? या फिर आपने सोचा है कि कोई शख्स बिना हेलमेट के तेज गति से साइकिल चला रहा हो तो ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया हो? हैरान होने की बात नहीं है क्योंकि केरल की पुलिस ने बिल्कुल ऐसा ही किया है। ओवर स्पीडिंग और बिना हेलमेट के साइकिल चलाने के लिए एक युवक को 500 रु का जुर्माना भरना पड़ा है।

kerala police fines bicycle rider for over speeding and riding without helmet

यूपी के रहने वाले कासिम को केरल की कासरगोड पुलिस ने रोक लिया और बिना हेलमेट तेज साइकिल चलाने के लिए जुर्माने के रूप में 2000 रु भरने को कहा। कासिम ने जब पुलिस को बताया कि वो इतने का जुर्माना नहीं भर सकता है क्योंकि उसकी कमाई रोजाना 400 रु ही है। इसके बाद पुलिस ने उसे 500 रु का जुर्माना भरने को कहा।

जबकि ये भी बताया जा रहा है कि पुलिसवालों ने कासिम की साइकिल भी पंक्चर कर दी। जबकि कासिम को पुलिस की तरफ से जो रिसिप्ट दी गई है, उसमें दिए गए नंबर पर एक महिला के नाम से स्कूटर रजिस्टर्ड है। केरल पुलिस के इस कारनामे को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+