केरल विमान दुर्घटनाः PM मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की, रक्षा मंत्री ने जताया दुख

नई दिल्ली। केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक विमान हादसे का शिकार होने की घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन से फोन पर बात की। सीएम ने पीएम को बताया कि कोझीकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टरों और आईजी अशोक यादव सहित अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंची है और बचाव -राहत कार्य जारी है। हादसे में पायलट और 14 यात्रियों की मौत की खबर है।

modi

वहीं, कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस त्रासदी के बारे में सुनकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गहर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश दुर्घटना में घायल लोगों और जान गंवाने वाले यात्रियों के शोक संतप्त परिवारों और घायल लोगों के साथ हैं। उन्होने आगे कहा, हम आगे के विवरणों का पता लगा रहे हैं।

modi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। केरल के कोझिकोड से विनाशकारी समाचार पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, एयर इंडिया की फ्लाइट में कई यात्रियों के हादसे में जान गंवाने में बहुत व्यथित हूं। दु: ख की इस घड़ी में मेरे हृदय शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

modi

गौरतलब है शुक्रवार रात केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 190 यात्री सवार थे। यह विमान दुबाई से यात्रियों को लेकर आ रहा था, तभी हादसा हुआ। हादसे में पायलट और दो यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बचाव राहत कार्य के लिए प्रशासन जुटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+