केरल: फुटबॉल मैच के दौरान गिरा स्टेडियम का हिस्सा, 50 घायल
केरल: फुटबॉल मैच के दौरान गिरा स्टेडियम का हिस्सा, 50 घायल
नई दिल्ली। केरल के पलक्कड़ में चल रहे एत चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम का एक हिस्सी गिर गया। इस हादसे की वजह से 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को ज्यादा चोटें आई है, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये मैच फुटबाल खिलाड़ी आर धनराज के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए खेला जा रहा था। मैच शुरू होने के ठीक पहले स्टेडियम की एक अस्थायी दीर्घा अचानक गिर गई। गौरतलब है कि 29 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से फुटबॉलर धनराज की मौत हो गई थी। ऐसे में खिलाड़ियों ने उनके परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए यह मैच में हिस्सी लिया।












Click it and Unblock the Notifications