'60 से ज्यादा लोगों ने किया यौन शोषण', Kerala की दलित लड़की ने पुलिस को सुनाई 5 सालों की आपबीती
Kerala News: केरल से बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 साल की दलित लड़की ने पथानामथिट्टा पुलिस को अपने यौन शोषण की जो कहानी सुनाई है, उस सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल, पीड़ित लड़की ने बताया कि पिछले 5 सालों में 60 से ज़्यादा लोगों ने उसका यौन शोषण किया है।
पीड़ित लड़की की शिकायत पर पथानामथिट्टा पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पथानामथिट्टा जिले में एक दलित लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी, तब पिछले 5 सालों में 60 से ज़्यादा लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। खबर के मुताबिक, यह मामला उस वक्त सामने आया, जब महिला सामाक्या नामक एक गैर सरकारी संगठन लड़की के घर पहुंचा।
एनजीओ ने तत्काल लड़की के बारे में सीडब्ल्यूसी को सूचना दी। जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने तुरंत लड़की से संपर्क किया और उसकी काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने साइकेट्रिस्ट के सामने अपनी आपबीती बताई। पीड़ित लड़की के मुताबिक, उसका शोषण तब शुरू हुआ, जब वह मात्र 13 साल की थी।
ये भी पढ़ें: 'सनातन धर्म को RSS तक सीमित करने का प्रयास', कांग्रेस नेता ने केरल CM विजयन पर लगाए गंभीर आरोप
पीडित लड़की के मुताबिक, सबसे पहले एक पड़ोसी ने उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी लोगों में शेयर कर दी थी। इसके बाद उसके कुछ वीडियो वायरल हुए और जिन लोगों को ये वीडियो मिले उन्होंने भी उसका यौन शोषण किया।
पीड़िता ने बताया कि स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के लिए जब भी वह जाती थी तो उसके साथ यौन शोषण होता था। इतना ही नहीं, पब्लिक प्लेस पर भी उसके साथ कई बार दुर्व्यवहार किया जाता था। पीड़िता इस वक्त 18 साल की है। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने कहा कि वे लड़की की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढ़ें: ADM Naveen Babu death: केरल हाईकोर्ट ने एडीएम नवीन बाबू की मौत की सीबीआई जांच की याचिका खारिज की












Click it and Unblock the Notifications