Kerala News: कोच्चि में 5 साल की बच्ची से रेप, फिर गला घोंटकर हत्या; बोरे में ठूंस ठिकाने लगाया शव
Kerala News: कोच्चि में एक मासूम बच्ची के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने रेप के बाद मासूम की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Kerala News: केरल के कोच्चि से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक प्रवासी श्रमिक ने 5 साल की मासूम को घर से अगवा कर पहले रेप किया। फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मासूम बच्ची का शव अगले दिन यानी शनिवार को बोरे में बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप और उसकी गला घोंटने की पुष्टि हुई है।
एर्नाकुलम ग्रामीण एसपी विवेक कुमार के मुताबिक, 28 जुलाई(शुक्रवार) की शाम 7.10 बजे बच्ची गैराज जंक्शन स्थित घर से लापता हो गई। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई। जिसमें बच्ची एक मजदूर के साथ नजर आई। रात करीब 9.30 बजे ही मजदूर को पकड़ लिया गया। हालांकि, वह नशे में था।

...तो ऐसे मिली बच्ची की लाश
कोच्चि रेंज के डीआइजी श्रीनिवास ए ने बताया कि शुरुआत में शुक्रवार रात को उन्हें नशे में धुत आरोपी से पूछताछ करने और विवरण इकट्ठा करने में कठिनाई हुई। शनिवार की सुबह, उसने अपराध कबूल कर लिया। हालांकि, उन्होंने जांच टीम को गुमराह करने की भी कोशिश की। वहीं, इससे पहले यानी शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को बाजार क्षेत्र के पास प्रवासी श्रमिक के साथ बच्चे को देखने की सूचना दी।
बोरे में ठूंसी मिली मासूम की लाश
पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों के साथ इलाके की तलाशी ली। इस दौरान एक दलदली इलाके में पुलिस के हाथ बोरे में ठूंसी हुई बच्ची की लाश लगी। बच्ची को बोरे में फेंकने से पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट और यौन शोषण किया गया था।
लोगों ने कहा कि बाजार के पीछे की जमीन एक सुनसान इलाका है और कूड़ा डंप करने की जगह भी है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता था और वहां शराब और नशीली दवाओं का सेवन बड़े पैमाने पर होता था। इस बीच, केरल पुलिस ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर पीड़ित के परिवार से माफी मांगते हुए कहा कि बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाने के उनके प्रयास असफल साबित हुए।












Click it and Unblock the Notifications