Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आज जारी होंगे केरल क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी के नतीजे, 16 करोड़ का है पहला पुरस्कार

Kerala New Year Bumper lottery: केरल लॉटरी के रिजल्ट आज घोषित होंगे, जिसका पहला इनाम 16 करोड़ रुपये का है।

Kerala

केरल में क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी के टिकटों की जमकर बिक्री हुई थी, जिसके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। ये राज्य की सबसे बड़ी लॉटरी है, जिसका आयोजन हर साल होता है। आप लॉटरी डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका रिजल्ट देख सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक पहली लॉटरी जीतने वाले को 16 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा भी कई अन्य विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

लॉटरी विभाग के मुताबिक क्रिसमस न्यू ईयर बंपर लॉटरी का ड्रॉ आज तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन के पास गोर्की भवन में निकाला जाएगा। ये प्रक्रिया 2 बजे शुरू होगी। इस साल लॉटरी के टिकट का दाम 400 रुपये रखा गया था। जिसकी 10 सीरीज XA, XB, XC, XD, XE, XG, XH, XJ, XK, XL बिकीं।

ये है इनाम की लिस्ट-
केरल क्रिसमस न्यू ईयर बम्पर BR-89 लॉटरी का पहला पुरस्कार 16 करोड़ रुपये का है।
इस लॉटरी का दूसरा पुरस्कार 1 करोड़ रुपये का है। हर सीरीज में एक पुरस्कार होगा।
बंपर लॉटरी का तीसरा इनाम एक लाख रुपए का है। इसके लिए 20 लोगों को चुना जाएगा। जिसमें हर सीरीज से दो लोग शामिल होंगे।
चौथा पुरस्कार 5,000/- रुपये (64,800 पुरस्कार तक)।
पांचवां पुरस्कार 3,000/- रुपये (48,600 पुरस्कार तक)।
छठा पुरस्कार 2,000/- रुपये (64,800 पुरस्कार तक)।
7वां पुरस्कार: 1,000/- रुपये (2,10,600 पुरस्कार तक)।
इसके अलावा तीन लाख रुपये के नौ सांत्वना पुरस्कार भी हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
न्यू ईयर बम्पर लॉटरी के परिणाम केरल लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट keralalotteries.com पर देखे जा सकते हैं।

कैसे मिलेगा पैसा?
अगर कोई शख्स इस लॉटरी को जीतता है, तो उसको 30 दिनों के अंदर अपने टिकट के साथ लॉटरी ऑफिस में संपर्क करना होगा। अगर ये राशि 5000 से कम है, तो इसे किसी भी स्टोर से प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन अगर ये इससे ज्यादा रही तो विजेता को अपने पहचान पत्र के साथ सरकारी लॉटरी कार्यालय या बैंक में अपना टिकट जमा करना होगा। उसके बाद उसका भुगतान किया जाएगा।.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+