कास्टिंग काउच पर सांसद का विवादित बयान, कहा-'खराब' अभिनेत्रियां हो सकती हैं हमबिस्तर
नई दिल्ली। कास्टिंग काउच को लेकर केरल के एक सांसद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने अभिनेत्रियों को लेकर बेहद शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि 'बुरी' अभिनेत्रियां अपनी इच्छा से 'हमबिस्तर' हो सकती हैं।

केरल के सांसद और मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन के अध्यक्ष इनोसेंट वरीद थेकेथला ने विवादित बयान देते हुए कहा कि 'बुरी' अभिनेत्रियां चाहे तो वो अपनी इच्छा से 'हमबिस्तर' हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के सामने कोई आपत्तिजनक प्रस्ताव आता है तो वह उसे मीडिया के सामने लाने जरा भी नहीं सोचती है, लेकिन अगर महिला बुरी है तो वह बेड शेयर कर सकती है।
आपको बता दें कि हाल ही में मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन की एक बैठक में केरल की एक अभिनेत्री के अपहरण और छेड़खानी का मुद्दा उठाया गया था। इस बैठक में उनसे सवाल किए गए थे, जिसके बाद अब उन्होंने विवादित बयान देकर एक बार फिर से इस विवाद को हवा दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications