केरल के बिजनेसमैन ने दुबई में लॉटरी में जीते 6 करोड़ रुपये, ऑनलाइन खरीदा था टिकट

एक भारतीय बिजनेसमैन की लॉटरी ने किस्मत चमका दी। प्रबीन थॉमस नाम के इस बिजनेसमैन ने दुबई में 6 करोड़ की लॉटरी जीती है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री ड्रॉ में प्रबीन थॉमस ने 21 मिलियन डॉलर यानि 6,67,65,000 रुपये की लॉटरी जीती। केरल के रहने वाले प्रबीन नेटवर्किंग बिजनेस चलाते हैं।

नई दिल्ली। एक भारतीय बिजनेसमैन की लॉटरी ने किस्मत चमका दी। प्रबीन थॉमस नाम के इस बिजनेसमैन ने दुबई में 6 करोड़ की लॉटरी जीती है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री ड्रॉ में प्रबीन थॉमस ने 21 मिलियन डॉलर यानि 6,67,65,000 रुपये की लॉटरी जीती। केरल के रहने वाले प्रबीन नेटवर्किंग बिजनेस चलाते हैं।

Lottery

दुबई में एक और भारतीय शख्स की किस्मत चमक गई है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री ड्रॉ में प्रबीन थॉमस नाम के एक शख्स की करोड़ो की लॉटरी निकली है। केरल के रहने वाले थॉमस ने इस लॉटरी का टिकट खरीदा था और वो ये लॉटरी जीत भी गए। प्रबीन नेटवर्किंक बिजनेस चलाते हैं जो आईटी प्रोडक्ट बेचता है। लॉटरी जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रबीन ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी कुछ नहीं जीता है।

प्रबीन ने बताया कि वो भारत में अक्सर टिकट खरीदते रहे हैं, लेकिन आजतक उन्होंने कभी कुछ नहीं जीता। इस बार उन्होंने मिलेनियम मिलेनियर प्रमोशन में किस्मत आजमाई और पहली बार ऑनलाइन टिकट खरीदा। प्रबीन ने कहा, 'मैं अब अपना नेटवर्किंग बिजनेस बढ़ाउंगा और शायद एक छोटी सॉफ्टवेयर कंपनी भी खोल लूं।' इसी ड्रॉ में एक और भारतीय शख्स ने मोटरबाइक जीती है। मोटरबाइक जीतने वाला शख्स दुबई में ही रहता है। इससे पहले केरल के ही जॉन वर्गीज नाम के एक शख्स ने लॉटरी में 21 करोड़ रुपये जीते थे। वर्गीज दुबई में प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे।

ये भी पढ़ें: नाश्ते में फ्री में मिला सेब ना तो खाया और ना फेंका, बैग में रखने पर लगा 33 हजार का जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+