'इसमें क्या क्रिमिनल ऑफेंस है, बिना मतलब सनी लियोन को परेशान किया जा रहा है...', केरल हाईकोर्ट ने कहा
केरल हाईकोर्ट ने सनी लियोन के केस पर कहा कि, ''इसमें क्या क्रिमिनल ऑफेंस है। आप अनावश्यक रूप से उस व्यक्ति (सनी लियोन) को परेशान कर रहे हैं। मैं इसे खत्म करना चाहता हूं।''

Sunny Leone cheating case: केरल हाईकोर्ट ने कहा कि वह एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर और उनके कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक कार्यवाही को खत्म करने के इच्छुक हैं। केरल हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि सनी लियोन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है और उनको बिना मतलब परेशान किया जा रहा है। केरल हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि ''इसमें क्या क्रिमिनल ऑफेंस है? आप लोग अनावश्यक रूप से उस शख्स (सनी लियोन) को परेशान कर रहे हैं। मैं इसे खत्म करने के लिए इच्छुक हूं।" केरल हाईकोर्ट ने आखिरकर यह कहते हुए मामले को 31 मार्च के लिए स्थगित कर दिया कि जांच जारी रह सकती है।
बता दें कि 16 नवंबर 2022 को केरल के एक इवेंट मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी के लिए उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के बाद अदालत ने तीन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सनी लियोन को कार्यक्रमों में उपस्थित होने और प्रदर्शन करने के लिए लाखों रुपये दिए जाने के बावजूद, वो नहीं दिखे।
सनी लियोन और अन्य ने यह दावा करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया कि वे निर्दोष हैं। उनकी याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ताओं की वजह से शिकायतकर्ता को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मामले से याचिकाकर्ताओं के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने भी इन्हीं आरोपों के साथ एक दीवानी मुकदमा दायर किया था लेकिन इसे जुलाई 2022 में एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया था। इसलिए, उन्होंने अपने खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।
सनी लियोन के पास अनुराग कश्यप के साथ विक्रम भट्ट की अनामिका, शेरो और कोटेशन गैंग जैसी फिल्में हैं। सनी लियोन को आखिरी बार स्प्लिट्सविला 14 में अर्जुन बिजलानी के साथ देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications